राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल (RSOS), जयपुर ने कक्षा 10 और कक्षा 12 की अक्टूबर–नवंबर 2025 सत्र (स्ट्रीम-2 और सप्लीमेंट्री) परीक्षाओं का परिणाम शुक्रवार शाम घोषित कर दिया। परीक्षा में शामिल हजारों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म हो गया है। विद्यार्थी अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर रोल नंबर के माध्यम से देख सकते हैं। परिणाम जारी होते ही स्टूडेंट्स और अभिभावकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। शिक्षा मंत्री दिलावर ने सफल स्टूडेंट्स को दी बधाई शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने जयपुर के माधव सभागार में रिजल्ट जारी करते हुए सफल स्टूडेंट्स को बधाई दी और कहा कि ओपन स्कूल प्रणाली उन स्टूडेंट्स के लिए महत्वपूर्ण अवसर प्रदान कर रही है, जो किसी कारण से नियमित स्कूल शिक्षा से वंचित रह जाते हैं। कक्षा 10 में 50 प्रतिशत से अधिक स्टूडेंट्स पास इस बार कक्षा 10 में 50 प्रतिशत से अधिक स्टूडेंट्स पास हुए हैं। जिनमें छात्राओं का प्रदर्शन छात्रों की तुलना में बेहतर रहा। कक्षा 10 में कुल 18,101 परीक्षार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से 9,074 स्टूडेंट्स पास घोषित किए गए। कक्षा 12 में 5,958 स्टूडेंट्स परीक्षा में सफल जबकि कक्षा 12 में कुल 12,874 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिनमें से 5,958 स्टूडेंट्स परीक्षा में सफल रहे। सप्लीमेंट्री परीक्षा और स्ट्रीम-2 के तहत आयोजित इस परीक्षा में बड़ी संख्या में ऐसे स्टूडेंट्स ने सफलता हासिल की। जिन्होंने नियमित शिक्षा छोड़ ओपन स्कूल का विकल्प चुना था। ओपन स्कूल का रिजल्ट स्टूडेंट्स विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट rsosadmission.rajasthan.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।


