बाड़मेर जिले के भारत-पाक बॉर्डर इलाके में स्थित साता गांव की एसबीआई शाखा में बीती रात नकाबपोश चोरों ने ताले तोड़कर अंदर घुसकर चोरी की कोशिश की। चोरों ने बैंक के सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए और लॉकर का लॉक तोड़ने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो पाए। इसके बाद चोर बैंक से टीवी और वॉटर आरओ मशीन लेकर फरार हो गए। सुबह ब्रांच मैनेजर रॉबिन की सूचना पर बाखासर, सेड़वा और बीजराड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एफएसएल, एमओबी और फॉरसिंक टीमों ने मौके से सबूत जुटाए और फिंगर प्रिंट लिए। सीसीटीवी फुटेज में 5 संदिग्ध युवक नजर आए हैं। रात में ताले तोड़कर बैंक में घुसे चोर
पुलिस के अनुसार सुबह ब्रांच मैनेजर रॉबिन ने सूचना दी कि साता गांव स्थित एसबीआई बैंक शाखा में रात के समय ताले तोड़कर चोरी की कोशिश की गई। सुबह जब बैंक कर्मचारी पहुंचे तो मैन गेट नीचे गिरा हुआ मिला। यह देख कर्मचारियों ने मैनेजर को सूचना दी। लॉकर का लॉक तोड़ने की कोशिश, लेकिन नहीं टूट पाया
सूचना मिलने के बाद बाखासर थानाधिकारी पुलिस जाब्ता के साथ मौके पर पहुंचे और बैंक परिसर की जांच की। जांच में सामने आया कि चोरों ने बैंक के लॉकर का लॉक तोड़ने की कोशिश की थी, लेकिन वे लॉकर नहीं तोड़ पाए। सीसीटीवी कैमरे तोड़े, टीवी और आरओ मशीन ले गए
जांच के दौरान यह भी सामने आया कि चोरों ने बैंक के सीसीटीवी कैमरों को भी नुकसान पहुंचाया। लॉकर नहीं टूटने पर चोर बैंक से टीवी और वॉटर आरओ मशीन चुरा कर ले गए। एफएसएल, एमओबी और फॉरसिंक टीमों ने जुटाए सबूत
घटना के बाद एफएसएल, एमओबी और फॉरसिंक लैब की टीमें मौके पर पहुंचीं। टीमों ने बैंक परिसर से कई सबूत जुटाए और मौके से फिंगर प्रिंट भी लिए हैं, जिनकी जांच की जा रही है। सीसीटीवी में पांच संदिग्ध युवक नजर आए
बाखासर थानाधिकारी राजूराम विश्नोई ने बताया कि मौके का बारिकी से मुआयना किया जा रहा है और सबूत जुटाए गए हैं। सीसीटीवी फुटेज में 5 संदिग्ध युवक नजर आए हैं, जिनके मुंह ढके हुए थे। फिलहाल पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है।


