अनूपपुर की फुनगा पुलिस चौकी अंतर्गत दैखल में रहने वाले 42 वर्षीय पूरन प्रजापति की कोयला खदान में डूबने से मौत हो गई। वह घर में जलाने के लिए खदान के आसपास लकड़ी बीनने गया था, आशंका है कि पैर फिसलने से वह उसमें गिरा और डूब गया। खंडहर पड़ी एसईसीएल की खुली खदान में पानी भरा हुआ है। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। चौकी प्रभारी सुमित कौशिक ने बताया कि मृतक की पहचान पूरन प्रजापति के रूप में हुई है।


