SIR प्रक्रिया…GPM में 19,469 नाम हटाए गए:3,824 नए मतदाता जुड़े, राजनीतिक दलों की मौजूदगी में अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान सफलतापूर्वक पूरा हो गया है। यह अभियान भारत निर्वाचन आयोग और छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देश पर 1 जनवरी 2026 को अर्हता तिथि मानकर चलाया गया था। अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई है। अंतिम सूची के अनुसार, जिले में कुल 2,37,061 मतदाता पंजीकृत हैं। प्रारूप सूची के बाद 3,824 मतदाता बढ़े हैं। प्रारंभिक और अंतिम प्रकाशन के बीच 19,469 नाम हटाए गए हैं। जबकि प्रारूप के बाद अंतिम सूची में 3,914 की शुद्ध वृद्धि दर्ज की गई है। चार महीने चला अभियान यह विशेष अभियान 27 अक्टूबर 2025 से शुरू होकर लगभग चार महीने चला। 23 दिसंबर 2025 से 22 जनवरी 2026 तक दावे और आपत्तियां ली गईं। सभी आवेदनों का निराकरण 14 फरवरी 2026 तक कर लिया गया। घर-घर पहुंची टीम अभियान के दौरान 310 बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) ने घर-घर जाकर फॉर्म का वितरण और सत्यापन किया। 2,56,530 मतदाताओं के डेटा का मिलान किया गया। 2,33,510 फॉर्म का डिजिटलीकरण किया गया। मृत और दोहरे नाम हटाए गए सत्यापन के दौरान मृत, स्थायी रूप से स्थानांतरित और दोहरी प्रविष्टियों को हटाया गया। मतदाताओं के नए फोटो भी सूची में अपडेट किए गए। राजनीतिक दलों की बैठक कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी लीना कमलेश मंडावी ने कलेक्ट्रेट के अरपा सभाकक्ष में राजनीतिक दलों की बैठक लेकर पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी। बैठक में भाजपा से कुबेर सर्राटी, कांग्रेस से पुष्प राज सिंह, जनता कांग्रेस (जे.) से रिजवान अंसारी और आम आदमी पार्टी से अरविंद कुमार उपस्थित रहे। बड़ी टीम ने निभाई जिम्मेदारी अभियान में 1 ईआरओ, 5 एईआरओ, 330 बीएलओ और 921 बीएलए सहित कई अधिकारियों और कर्मचारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *