SIR में अंतिम मतदाता सूची जारी, 16 हजार नाम कटें:चार विधानसभाओं में 11.86 लाख वोटर, 30,703 नाम जुड़े

बाड़मेर में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) पूरा होने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी ने शनिवार को अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी। जिले की चारों विधानसभाओं में अब कुल 11,86,205 मतदाता हैं। इनमें 6,31,315 पुरुष, 5,54,887 महिला और 3 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। SIR के बाद क्या बदला SIR से पहले जिले में कुल 12,03,171 वोटर थे। पूरी प्रक्रिया के बाद 16,966 नाम कटे। हालांकि दावे और आपत्तियों के बाद 30,703 नए मतदाता जुड़े। अब अंतिम संख्या 11,86,205 हो गई है। 16 दिसंबर को जारी ड्राफ्ट सूची में 47,669 नाम हटे थे और संख्या घटकर 11,55,502 रह गई थी। इसके बाद दावे और आपत्तियां लेने की प्रक्रिया पूरी की गई। 43,507 दावे और आपत्तियां मिलीं निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार 16 दिसंबर 2025 से 19 जनवरी 2026 तक 43,507 दावे और आपत्तियां प्राप्त हुईं। एसआईआर में गुड़ामालानी में नाम जुड़े, शिव, चौहटन और बाड़मेर में कटे जिले की गुड़ामालनी विधानसभा मंत्री के.के. विश्नोई की है। एसआईआर से पहले 2 लाख 83 हजार 656 वोट थे। अब 714 वोट जुड़कर 2 लाख 84 हजार 370 हो गए है। बाड़मेर विधानसभा में निर्दलीय विधयाक प्रियंका चौधरी है। एसआईआर से पहले 275982 वोटर थे। अब 10298 वोट कटकर 2 लाख 65 हजार 684 हो गई है। वहीं शिव विधानसभा में निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी है। इसमें एसआईआर से पहले 3 लाख 17 हजार 786 वोटर थे। अब 3 लाख 15 हजार 249 हो गए है। वहीं चौहटन विधानसभा में बीजेपी के आदूराम मेघवाल विधायक है। एसआईआर से पहले 3 लाख 25 हजार 747 थे। अब घटकर 3 लाख 20 हजार 902 हो गए है। फाइनल सूची में विधानसभा वार वोटर्स बाड़मेर जिले में कितने लोगों के नाम कटे बाड़मेर में 8,535 नए वोटर्स SIR के दौरान ड्राफ्ट के बाद दावें-आपत्तियां आने के बाद शिव विधानसभा में 8605, बाड़मेर 6943, गुड़ामालानी 8691, चौहटन 6464 नाम जुड़े है। अब चौहटन में 320902, शिव में 315249, गुड़ामालानी 275982 वोटर हो गए। बाड़मेर की 4 विधानसभाओं के बारे मे जानिए, कहां कितने नाम कटे 1. शिव विधानसभा 2. बाड़मेर विधानसभा 3. गुड़ामालानी विधानसभा 4. चौहटन विधानसभा डिस्ट्रिक्ट इलेक्शन ऑफिसर टीना डाबी ने शनिवार कलेक्टर ऑफिस में पॉलिटिकल पार्टियों के डेलीगेट्स को SIR कैंपेन की फाइनल वोटर लिस्ट के बारे में डिटेल में जानकारी दी। इस मौके पर सभी पॉलिटिकल पार्टियों के डेलीगेट्स को S.I.R. कैंपेन के बाद जारी वोटर लिस्ट के बंडल और पेन ड्राइव में सॉफ्ट कॉपी सौंपी गई। इससे जुड़ी खबर पढ़े… बाड़मेर में फाइनल वोटर लिस्ट में 30,703 वोटर्स बढ़े:मंत्री की विधानसभा में 8691, भाटी की 8605 मतदाता बढ़े, 30 दिन में हो सकेगी आपत्ति

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *