SMS अस्पताल में बारिश का पानी भरा, 3 ऑपरेशन रद्द:परिजन बोले-डॉक्टरों ने डांटकर भगाया; बैड इधर-उधर खींचकर भीगने से बचते दिखे मरीज

जयपुर के सवाई मानसिंह हॉस्पिटल (SMS) में बुधवार को हुई बारिश के कारण ट्रोमा सेंटर के ऑपरेशन थिएटर के पास बने वेटिंग वार्ड में पानी भर गया। इस वजह से 3 मरीजों को बिना ऑपरेशन किए ही वापस लौटा दिया गया। मरीजों ने इस बात का विरोध भी किया, लेकिन वहां मौजूद पैरामेडिकल और मेडिकल स्टाफ ने उन्हें डांटकर भगा दिया। जानकारी के अनुसार, बुधवार दोपहर करीब 2 बजे जयपुर में कई स्थानों पर बारिश हुई। इस दौरान एसएमएस ट्रोमा सेंटर की बिल्डिंग में दूसरी मंजिल पर बने ऑपरेशन थिएटर के पास मरीजों का वेटिंग एरिया पानी से भर गया। पहले तो छत पर लगी फॉल सिलिंग से धीरे-धीरे पानी टपकने लगा और देखते ही देखते जगह-जगह से तेज धार के साथ पानी बहने लगा। तेज पानी बहने से वार्ड के फर्श पर पानी भर गया। मरीज और उनके परिजन पानी से बचने के लिए वार्ड में मौजूद ट्रोली और बैड इधर-उधर खींचकर भीगने से बचते दिखे। वेटिंग वार्ड में पानी भरा, देखिए 3 PHOTOS… ऑपरेशन रोके, मरीजों को वापस भेजा दौसा के ​सिकराय की रहने वाली बुजुर्ग महिला की जांघ की हड्डी में हुए फेक्चर का ऑपरेशन था। मरीज और उसके परिजन सुबह 8 बजे बाद आ गए, जिनका ऑपरेशन दोपहर करीब 1 बजे होना था। लेकिन 5-7 मरीजों का ऑपरेशन होने के बाद डॉक्टरों ने पानी भरता देख आगे के मरीजों का ऑपरेशन करना बंद कर दिया और उन्हें वापस भेज दिया। करीब 3 मरीज इंतजार करने के बाद वापस लौटा दिए। बुजुर्ग महिला के साथ आए परिजन (पोता) सागर ने बताया- कि जब ऑपरेशन करने के लिए स्टाफ से कहा गया, तो उनकी बहस हो गई और उनको डांटकर वहां से भगा दिया। पहले भी आ चुका है पानी इससे पहले भी ट्रोमा सेंटर के आईसीयू वार्ड में पानी भरने की घटना हुई थी। उस समय भी आईसीयू वार्ड से 10 से ज्यादा मरीजों को दूसरे वार्डो में शिफ्ट करना पड़ा था और पूरे वार्ड को 24 घंटे से ज्यादा समय तक बंद रखना पड़ा था। इसके अलावा एसएमएस की ही मैन बिल्डिंग में बने नव निर्मित आईसीयू वार्ड में भी पिछले महीने पानी आने और उसके बाद उसे खाली करवाकर उसे ठीक करवाने का काम करवाया गया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *