SMS स्टेडियम सुरक्षित, जयपुर में हो सकते हैं IPL मैच:मुख्य सचिव ने BCCI को लिखा लेटर; कहा- हाई लेवल कमेटी ने दी क्लीन चिट

जयपुर में IPL मुकाबलों को लेकर चल रही अटकलों के बीच राजस्थान सरकार ने बड़ा संकेत दिया है। सवाई मानसिंह स्टेडियम की सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर उठे सवालों को खारिज करते हुए मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने BCCI और राजस्थान रॉयल्स को पत्र लिखकर साफ किया है कि स्टेडियम पूरी तरह सुरक्षित है। आगामी IPL सीजन के सभी मैच तय कार्यक्रम के अनुसार जयपुर में ही कराए जा सकते हैं। हाई-लेवल कमेटी की रिपोर्ट में भी स्टेडियम को क्लीन चिट मिल चुकी है। दरअसल, IPL के मुकाबले से पहले राजस्थान रॉयल्स की सीक्रेट रिपोर्ट पर अब राजस्थान सरकार एक्शन मोड में आ गई है। बीते दिनों एक रिपोर्ट का हवाला देकर IPL के मुकाबले जयपुर से पुणे शिफ्ट करने की तैयारी की जा रही थी। अब मुख्य सचिव वी श्रीनिवास ने उस रिपोर्ट का खंडन करते हुए जयपुर में ही IPL के मुकाबले कराने का लिए BCCI सचिव और राजस्थान रॉयल्स प्रबंधन को लेटर लिखा है। लेटर में बताया-
राजस्थान सरकार, BCCI और राजस्थान रॉयल्स को देगी पूरा सहयोग मुख्य सचिव ने अपने लेटर में लिखा है कि – राजस्थान सरकार BCCI और राजस्थान रॉयल्स को पूरा सहयोग देगी। ताकि जयपुर में IPL पहले की तरह हो सके। खेल विभाग को समन्वय की जिम्मेदारी दी गई है। ताकि सभी व्यवस्थाएं तय समय पर पूरी हों। स्पोट्‌र्स और यूथ अफेयर्स के सेक्रेटरी नीरज कुमार पवन को BCCI, राजस्थान रॉयल्स, IPL गवर्निंग काउंसिल, राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन और राजस्थान स्टेट स्पोट्‌र्स काउंसिल के बीच नोडल कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। जिससे आपसी संवाद और समन्वय में आसानी रहे। इसके साथ ही मुख्य सचिव ने BCCI नेतृत्व को IPL सीजन के दौरान जयपुर आने का न्योता भी दिया है। मुख्य सचिव के लेटर के बाद अब जयपुर में IPL मैचों के आयोजन को लेकर स्थिति लगभग साफ मानी जा रही है। खेल प्रेमियों को उम्मीद है कि इस सीजन में भी सवाई मानसिंह स्टेडियम में रोमांचक मुकाबलों का वही उत्साह देखने को मिलेगा। विवाद की बन सकती है स्थिति जानकारों के अनुसार, राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन का मौजूद विवाद इंडियन प्रीमियर लीग के मुकाबलों के दौरान विवाद पैदा कर सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *