धनबाद के बाबुडीह के रहने वाले 50 साल के दिनेश कुमार सिंह की SNMMCH में मौत हो गई। वह आयकर विभाग में कार्यरत थे। परिजनों ने आरोप लगाया है कि जब उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था तब वहां कोई सीनियर डॉक्टर नहीं थे। उनके मरीज का इलाज के अभाव में मौत हो गया। परिजनों की ओर से बताया गया कि शाम को अचानक उनका बीपी डाउन हो गया था। इसके बाद उन्हें तुरंत SNMMCH ले जाया गया था। परिजनों ने जम कर किया हंगामा अस्पताल के कैथलैब में भर्ती मरीज की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। मृतक के भाई अवधेश महतो ने आरोप लगाया कि कैथलैब में कोई सीनियर डॉक्टर मौजूद नहीं था। उन्होंने कहा कि अस्पताल प्रबंधन ने इलाज को लेकर कोई गंभीरता नहीं दिखाई, जिसकी वजह से मरीज की जान चली गई। पुलिस ने संभाला मामला हंगामे की सूचना मिलते ही सरायढेला पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। मृतक के परिजन रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों का आरोप है कि मरीज के इलाज में लापरवाही बरती गई, जिसके कारण उनकी मौत हो गई।


