SP विजिलेंस धर्मशाला का ASP को एडिश्नल चार्ज:IPS अदिति के अधिक छुट्टियां लेने के चलते फैसला, सरकारी काम हो रहा था प्रभावित

हिमाचल प्रदेश सरकार ने SP विजिलेंस (राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) नॉर्दर्न रेंज कार्यालय धर्मशाला का अतिरिक्त कार्यभार ASP विजिलेंस धर्मशाला ब्रह्म दास भाटिया को सौंपा है। इसे लेकर पुलिस महानिदेश द्वारा आदेश जारी कर दिए गए है। ऑर्डर के अनुसार- IPS एवं SP विजिलेंस धर्मशाला अदिति सिंह काफी ज्यादा छुट्टियां ले रही थी। आदेशों में पिछले तीन महीने के दौरान ली गई छुट्टियां का भी उल्लेख किया गया है। इसके मुताबिक अदिति सिंह ने तीन महीने में कुल 24 छुट्टियां ली है। इनमें 13 दिन की ईएल (अर्न्ड लीव) है। 6 सीएल और 5 एसएल ली है, जबकि दिसंबर 2025 में मिड-करियर इंटरैक्शन कार्यक्रम में भाग लेने के कारण वह मुख्यालय से बाहर रहीं। ऑर्डर में कहा गया कि अदिति सिंह के तीन महीनों के दौरान कई बार अवकाश पर रहने के कारण कार्यालय के नियमित कामकाज पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। कार्यालय के सुचारु संचालन तथा निरंतरता बनाए रखने के उद्देश्य से ब्रह्म दास भाटिया को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। यह व्यवस्था अदिति सिंह के अवकाश या मुख्यालय से अनुपस्थित रहने की स्थिति में प्रभावी रूप से लागू रहेगी। आदेश में यह भी उल्लेख है कि भाटिया की यह अतिरिक्त जिम्मेदारी केवल अनुपस्थिति की अवधि तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि वे अदिति सिंह के साथ समन्वय में कार्य करेंगे, ताकि कार्यालय के कामकाज या अन्य प्रशासनिक कार्य में किसी भी तरह की बाधा या व्यवधान न आए। यह प्रशासनिक आदेश तत्का ल प्रभाव से लागू कर दिया गया है और नॉर्दर्न रेंज कार्यालय के कार्यों में निरंतरता सुनिश्चित करने के प्रयास के तहत जारी किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *