बदायूं के SSP ऑफिस में आत्मदाह का प्रयास करने वाले युवक मौत हो गई है। उसका 11 दिन से अस्पताल में इलाज चल रहा था। युवक को पिटाई की शिकायत करने पर सीओ ने धमकाया था। कहा था- जेल भेज देंगे। पुलिस से परेशान होकर 1 जनवरी को युवक SSP ऑफिस पहुंचा। खुद पर केरोसिन उड़ेल लिया और आग लगा ली। पुलिसकर्मियों ने कंबल-चादर से किसी तरह आग बुझाया और उसे जिला अस्पताल पहुंचाया था। प्राइमरी इलाज के बाद डॉक्टरों ने युवक को बरेली मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। रविवार सुबह उसकी मौत हो गई। इस मामले में अब तक CO समेत 6 पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई हो चुकी है। 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस का कहना है- ससुराल वालों से तंग आकर गुलफाम ने यह कदम उठाया था। पूरा घटनाक्रम पढ़िए— शहर कोतवाली के मोहल्ला नई सराय निवासी गुलफाम (50 साल) ई-रिक्शा चलाकर परिवार का खर्च चलाता था। परिवार में पिता के अलावा मां और बहन हैं। घटना के बाद 70 प्रतिशत झुलसे गुलफाम ने बताया था- 30 दिसंबर, 2024 को निहाल, मुनाजिर, शाकिर ने मेरा ई रिक्शा, मोबाइल फोन और 2200 रुपए छीन लिए। घर में बंधक बनाकर पीटा। इसकी शिकायत थाने में की, लेकिन थाने से मदद नहीं मिली। थाने वालों ने मेरे ऊपर ही दबाव बनाया। भाजपा के नगर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कोतवाल को फोन कर उन दबाव बना दिया था। इसके चलते CO संजीव कुमार ने मुझसे कहा कि दो किलो डोडा पाउडर में जेल भेज देंगे। पुलिस ने मुझे बेबस और मजबूर कर दिया। आज मैंने मजबूरी में SSP ऑफिस में ऐसा किया। ससुराल वालों से दो साल से विवाद चल रहा
एसएसपी डॉक्टर बृजेश कुमार सिंह ने कहा- गुलफाम का ससुराल वालों से 2 साल से विवाद चल रहा है। इसमें कई मुकदमे सदर कोतवाली, मुजरिया और सिविल लाइंस थाने में दर्ज किए गए हैं। 30 तारीख को गुलफाम अपनी ससुराल में जबरन घुसा गया था। उसके साले की पत्नी ने सदर कोतवाली में मामला दर्ज करवाया था। उसी मुकदमे के तनाव में आकर उसने आत्मदाह का प्रयास किया। उसको तुरंत अस्पताल भेजा गया। जबकि वहां से उसे बरेली रेफर किया गया था। आज गुलफाम की मौत हो गई। जानिए युवक ससुरालवालों क्यों चल रहा था विवाद
गुलफाम की शादी दो साल पहले हुई थी। पत्नी नशे वाला मंजन करती है। उसके कोई बच्चा नहीं था। उसका पत्नी से अक्सर विवाद होता था। गुलफाम का कहना था कि नशे के कारण ही बच्चे नहीं हो रहे हैं। सालभर पहले पत्नी उसको छोड़कर मायके चली गई। गुलफाम के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया था। घर पर जुटी भीड़, पुलिस तैनात
गुलफाम की मौत के बाद उसके परिवार वालों में कोहराम मच गया है। उसके घर पर पुलिस तैनात कर दी गई है। पुलिस अधिकारी परिजनों को ढांढस बंधाने पहुंच गए। इन पुलिस कर्मियों पर हुआ एक्शन
मामले में सदर कोतवाल राकेश सिंह को सस्पेंड किया जा चुका है। CO सिटी रहे संजीव कुमार को शहर से हटाकर बिसौली सर्किल की जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस लाइन के गणना आफिस में तैनात तीन सिपाही भी सस्पेंड हुए। तीनों की ड्यूटी SSP ऑफिस गेट पर लगी थी, लेकिन घटना के वक्त मौके पर मौजूद नहीं थे। ——————————————- ये भी पढ़ें…. चाइनीज मांझे से सिपाही का गला कटा, ताऊ का दर्द:अमरोहा में कच्चे रास्ते पर दौड़कर तैयारी की…पिता के साथ पंक्चर बनाया
भतीजे ने सिपाही की नौकरी पाने के लिए बहुत मेहनत की। गांव के कच्चे रास्ते पर दौड़कर तैयारी की। पिता के साथ साइकिल का पंक्चर भी बनाता था। घर में भतीजी की शादी की बात चल रही थी। सब खुश थे, लेकिन अब सब खत्म हो गया। इतना कहते ही सिपाही शाहरुख के बड़े पिता अनवर रो पड़े। पढ़ें पूरी खबर…


