T-20 वर्ल्डकप में भारत की जीत पर गुना में जश्न:तेलघानी चौराहे पर बड़ी स्क्रीन लगाकर देखा मैच; जीत पर चक दे इंडिया गीत पर झुमे लोग

भारत पाकिस्तान मैच की जीत पर गुना में युवाओं ने जमकर जश्न मनाया। तेलघानी चौराहे पर बड़ी स्क्रीन लगाकर मैच देखने की व्यवस्था की गई थी। जैसे जैसे पाकिस्तान के विकेट गिरे, युवाओं का जोश हाई होता चला गया। जैसे ही पाकिस्तान का आखिरी विकेट गिरा, युवाओं ने भारत माता की जय के नारे लगाकर जश्न मनाया। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को 61 रनों से हरा दिया। टूर्नामेंट के इतिहास में यह भारत की पाकिस्तान पर रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत है। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने सुपर-8 राउंड केलिए क्वालिफाई कर लिया है। टीम लगातार 3 जीत के साथ ग्रुप ए की पॉइंट्स टेबल के टॉप पर है। रविवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में 176 रन का टारगेट चेज कर रही पाकिस्तानी टीम 18 ओवर में 114 रन पर ऑल आउट हो गई। उस्मान खान ने सबसे ज्यादा 44 रन बनाए। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती और हार्दिक पंड्या ने 2-2 विकेट झटके। गुना में मैच को लेकर युवाओं में काफी उत्साह था। तेलघानी चौराहे पर एक बड़ी स्क्रीन लगाकर मैच देखने की व्यवस्था की गई थी। यहां बड़ी संख्या में युवा मैच देखने एकत्रित हुए थे। जैसे जैसे पाकिस्तान के विकेट गिरते गए, वैसे वैसे युवाओं में उत्साह बढ़ता गया। मैच जीतने पर युवाओं ने भारत माता की जय, हिंदुस्तान जिंदाबाद और जय श्री राम के नारे लगाए। युवा देशभक्ति गीतों पर जमकर थिरकते हुए नजर आए। युवाओं ने चक दे इंडिया, संदेश आते हैं गाने पर डांस कर जीत का जश्न मनाया। इस दौरान युवाओं ने कहा कि शुरुआत से ही टीम इंडिया ने अपना दबदबा मैच पर बना लिया था। ईशान किशन की पारी जोरदार रही। भारतीय टीम सितारों से भरी हुई थी। वहीं भारतीय गेंदबाजी के आगे पाकिस्तान की टीम पत्तों की तरह बिखर गई। शुरुआत से ही मैच एकतरफा नजर आ रहा था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *