T-20 वर्ल्डकप में भारत ने पाकिस्तान को हराया:क्रिकेट प्रेमियों ने आतिशबाजी कर बालाघाट में जीत का जश्न मनाया

कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए हाईवोल्टेज मैच में भारत की जीत के बाद बालाघाट में क्रिकेट प्रेमियों ने जमकर जश्न मनाया। हार्दिक पंड्या के आखिरी विकेट गिरते ही जहां स्टेडियम में उत्साह छा गया, वहीं बालाघाट के मोतीनगर में बड़ी एलईडी स्क्रीन पर मैच देख रहे प्रशंसकों के चेहरे भी खुशी से खिल उठे। जीत का शोर क्रिकेट प्रशंसकों की आवाज़ से गूंज उठा। लोगों ने एक-दूसरे को भारतीय टीम की जीत की बधाई दी और विक्टरी का साइन बनाकर अपनी खुशी जाहिर की। शहर में आतिशबाजी भी की गई, जिससे जीत का माहौल और भी खुशनुमा हो गया। टी-20 वर्ल्डकप में पाकिस्तान की दूसरी सबसे बड़ी हार दरअसल, टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में हमेशा से जबरदस्त उत्साह रहता है। रविवार को बालाघाट में भी ऐसी ही दीवानगी देखने को मिली। सुबह क्रिकेट प्रेमियों ने महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान शंकर से भारतीय टीम की जीत के लिए प्रार्थना की थी।
चेतन पाटिल ने ईशान किशन की बल्लेबाजी को जीत का श्रेय दिया मैच शुरू होने पर क्रिकेट प्रेमी टीवी और बड़ी स्क्रीन पर टकटकी लगाए बैठे रहे। भारतीय बल्लेबाजों के प्रदर्शन ने शुरुआत में कुछ निराशा जरूर दी, लेकिन गेंदबाजों ने शानदार वापसी की। पावर-प्ले में पाकिस्तान के लगातार विकेट गिरने और स्पिन गेंदबाजों के प्रभावी प्रदर्शन से प्रशंसकों को भारतीय जीत का एहसास हो गया। मैच के आखिरी ओवरों में पाकिस्तान के विकेट ताश के पत्तों की तरह गिरे, जिससे भारतीय टीम की जीत सुनिश्चित हो गई। बड़ी स्क्रीन पर मैच देख रहे क्रिकेट प्रशंसक भुवन राहंगडाले ने इसे एक ऐतिहासिक जीत बताया। वहीं, युवा चेतन पाटिल ने ईशान किशन की बल्लेबाजी को जीत का श्रेय दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *