TS सिंहदेव ने कहा- बैलेट पेपर से चुनाव सही:भिलाई में पूर्व डिप्टी CM बोले-EVM की विश्वसनीयता पर देशभर में खड़े हो रहे सवाल

छत्तीसगढ़ के पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि EVM के बजाय बैलेट पेपर से छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव कराए जाने के निर्णय का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि EVM के बजाय बैलेट पेपर से चुनाव कराना सही है। ये बातें सिंहदेव ने रविवार को भिलाई में कही है। वह वॉलीबॉल प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि EVM की विश्वसनीयता पर देशभर में लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद कुछ जगहों पर पूरा गांव का गांव फिर से मतदान की मांग करने लगा था। ऐसे में अगर राज्य सरकार बैलेट पेपर से निकाय चुनाव कराने की सोच रही है, तो यह सही निर्णय है। उन्होंने ने कहा कि पिछली बार हमारी सरकार ने भी बैलेट पेपर से निकाय चुनाव कराया था। वर्तमान सरकार भी ऐसा करने जा रही है तो यह स्वागत योग्य कदम है। पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पिछले 7-8 महीने से निकाय चुनाव की तैयारी में जुटी हुई है। महापौर और अध्यक्ष पद का आरक्षण प्रक्रिया पूरी होने के बाद तैयारी में तेजी दिखने लगेगी। पूर्व मंत्री कवासी लखमा के यहां ईडी के छापे को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि मीडिया के माध्यम से उन्हें इस बारे में कुछ जानकारी मिली है। इसमें उन्होंने क्या बयान दिया है यह पता नहीं है, लेकिन जो भी बातें जानकारी में आती हैं उसके आधार पर जांच जरूरी है और गुण दोष के आधार पर कार्रवाई भी होनी चाहिए। सेक्टर – 9 अस्पताल में सीसीटीवी कैमरे के दुरुपयोग के मामले पर उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरा संवेदनशील जगहों पर लगाया जाना चाहिए लेकिन इसकी वजह से किसी निजता का हनन न हो इसका ध्यान दिया जाना आवश्यक है। कहा जल्द से जल्द धान पहुंचे राइस मिल धान खरीदी के मुद्दे पर टीएस सिंहदेव ने कहा कि राइस मिलरों द्वारा धान का समय पर उठाव नहीं किए जाने से धान खराब हो सकता है। सरकार को राइस मिलरों से बात करनी चाहिए, और जल्द से जल्द धान को मिल तक भेजना चाहिए। धान का उठाव ना होने से किसानों को दिक्कत हो रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों को एक साथ धान का बोनस देने की बात कही है उसे जल्द से जल्द देना चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *