हिमालय के ऊपरी इलाकों में शुरू हुई बर्फबारी का असर मैदानी राज्यों तक पहुंच गया है। जम्मू कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में पिछले 4 दिन से हो रही बर्फबारी के बाद ठंड बढ़ गई है। मंगलवार को बर्फीली हवाओं के असर से सौराष्ट्र, कच्छ, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड में शीतलहर चल रही है। वहीं, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में घना कोहरा छाया हुआ है। सोमवार को श्रीनगर में इस मौसम का सबसे कम तापमान -5.4° सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सोनमर्ग -9.7°के साथ सबसे ठंडा रहा। गुलमर्ग में पारा -9.0° सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तराखंड के केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम में सोमवार को सीजन की पहली बर्फबारी हुई। इसके बाद राज्य सरकार ने दोनों जगह चल रहे विकास कार्य रोक दिए हैं। इधर दक्षिण भारत में एक बार फिर बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। तमिलनाडु, पुडुचेरी और कर्नाटक में आज तेज आंधी के साथ बारिश हो सकती है। देशभर में मौसम से जुड़ी तस्वीरें… दिल्ली में हवा की क्वालिटी अब भी खराब, धुंध से विजिबिलिटी घटी
राजधानी में हवा की गुणवत्ता मंगलवार को खराब कैटेगरी में रही। दिल्ली में मंगलवार सुबह 7 बजे न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि शहर के कुछ हिस्सों में धुंध की एक पतली परत छा गई, जिससे विजिबिलिटी कम हो गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक सुबह 8 बजे AQI 224 था। सुप्रीम कोर्ट ने हवा में सुधार के बाद GRAP 4 हटाने का निर्देश दिया था, लेकिन GRAP 2 और GRAP 1 पूरे NCR में लागू है। राज्यों में मौसम की खबरें… मध्य प्रदेश: बर्फीली हवा से बढ़ी ठिठुरन, भोपाल-इंदौर समेत 16 शहरों में पारा 12° से नीचे बर्फीली हवाओं की वजह से मध्यप्रदेश में ठिठुरन बढ़ गई है। भोपाल, इंदौर-ग्वालियर समेत प्रदेश के 16 शहरों में रात का टेम्परेचर 12 डिग्री से नीचे है। राजगढ़, गुना में पारा सबसे कम है। 11 दिसंबर से प्रदेश में कोल्ड वेव यानी, सर्द हवाएं भी चलने लगेंगी। अगले 48 घंटे के दौरान दिन-रात के तापमान में गिरावट हो सकती है। खासकर रात में पारा 2-3 डिग्री तक लुढ़क सकता है। इससे कई शहरों में टेम्परेचर 10 डिग्री के नीचे पहुंच जाएगा। पढ़ें पूरी खबर… राजस्थान: जैसलमेर, अलवर समेत 12 जिलों में शीतलहर का अलर्ट, सीकर में ओस की बूंदें जमीं मंगलवार को पूरे राजस्थान में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। 12 जिलों में शीतलहर का असर 3 दिन तक रहेगा। पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे ठंडा दिन सीकर में रहा, रात का तापमान ज्यादा गिरने से यहां ओस की बूंदें जम गईं। उदयपुर, करौली, बारां, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा में रात का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया। ये सभी शहर कल रात में शेखावाटी के सीकर से भी ज्यादा ठंडे रहे। पढ़ें पूरी खबर… उत्तर प्रदेश: पहली बार शीतलहर का अलर्ट, 42 जिलों में घना कोहरा, विजिबिलिटी 100 मीटर पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते राज्य में पहली बार शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है। 42 जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है। विजिबिलिटी 100 मीटर रह गई। 24 घंटे में 8 शहरों में बारिश हुई। बुलंदशहर सबसे ठंडा रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 8°C तक पहुंच गया। मेरठ में 8.1℃, अयोध्या में 8.5℃ न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है। पढ़ें पूरी खबर… पंजाब-चंडीगढ़: 11 जिलों में शीतलहर का अलर्ट, अमृतसर में तापमान 2° पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद पंजाब-चंडीगढ़ के तापमान में भारी बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने बढ़ती ठंड को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। पंजाब के औसत तापमान में 1.5 डिग्री और चंडीगढ़ के तापमान में 0.4 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। मैदानी इलाकों में अमृतसर सबसे ठंडा शहर रहा, जहां तापमान 2 डिग्री दर्ज किया गया है पढ़ें पूरी खबर… हरियाणा : 4 दिन तक शीतलहर की चेतावनी, हिसार सबसे ठंडा पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी का असर हरियाणा में दिखाई दे रहा है। रात के तापमान में गिरावट के साथ ही मौसम विशेषज्ञों ने अब आज से शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। इससे रात में ठंड बढ़ने का अनुमान है। हिसार का न्यूनतम तापमान 24 घंटे में तीसरे दिन सबसे कम रहा। पढ़ें पूरी खबर… बिहार: 24 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, 4° तक गिरेगा पारा, अररिया सबसे ठंडा मौसम विभाग ने गोपालगंज, सीवान, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, समस्तीपुर, मधुबनी समेत बिहार के 24 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। अगले हफ्ते राज्य में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। इस दौरान तापमान में 2° से 4° तक की गिरावट हो सकती है। पिछले 24 घंटों में 9° के साथ अररिया सबसे ठंडा जिला रहा। पढ़ें पूरी खबर… छत्तीसगढ़: अगले तीन दिन पड़ेगी कड़ाके की ठंड, 5° तक गिर सकता है रात का पारा राज्य में शुष्क हवा के कारण रात के तापमान में गिरावट होने लगी है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2 दिनों में तापमान 3° से 5° तक गिर सकता है। कुछ हिस्सों में आज और कल कोहरा छाया रह सकता है। सोमवार को सबसे ठंडा अंबिकापुर रहा, यहां रात का तापमान 12.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। पढ़ें पूरी खबर… झारखंड: 5° तक गिरेगा पारा, 14 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट मौसम विभाग ने आज कुछ जिलों में घना कोहरा और बारिश होने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने 14 जिलों में कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। बुधवार के बाद राज्य के अधिकांश जिलों में तापमान 10 डिग्री के आसपास रह सकता है। रांची, सरायकेला, बोकारो में बारिश के कारण तापमान गिरता जा रहा है। 11 दिसंबर से यहां कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार हैं। पढ़ें पूरी खबर… हिमाचल प्रदेश: 12 साल बाद दिसंबर के पहले हफ्ते में बर्फबारी, पर्यटक डबल हुए हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में पहली बार इतना अर्ली-स्नोफॉल (8 दिसंबर) हुआ है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, इससे पहले 12 दिसंबर 2012 को शिमला सिटी में अर्ली स्नोफॉल हुआ था। 2012 की तुलना में इस बार चार दिन पहले ही बर्फबारी हुई है। इससे शिमला की तुलना में कुल्लू, लाहौल स्पीति, के ऊंचे इलाकों में ज्यादा संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर…


