संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सर्विस एग्जाम 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया। इसमें दौसा जिले के 5 युवाओं को सफलता मिली है। जिले में ये प्रतिभाएं छोटे गांवों से निकली हैं। महवा क्षेत्र के टीकरी जाफरान गांव की तन्वी बमनावत ने 156वीं रैंक हासिल की है। तन्वी को अपनी पहली ही कोशिश में कामयाबी मिली। पंकज ने रोशन किया पचवारा का नाम दौसा के पचवारा क्षेत्र से आने वाले पंकज मीणा ने 841वीं रैंक हासिल की है। पंकज नांगल राजावतान के प्यारीवास गांव के रहने वाले हैं। पंकज की सफलता से पचवारा क्षेत्र में खुशी की लहर है। PWD एक्सईएन के बेटे ने फहराया परचम, एसटी वर्ग में तीसरी रैंक महवा के ही गोयावास निवासी सानिध्य मीणा ने 480वीं रैंक प्राप्त की है। सानिध्य के पिता बृज मोहन मीणा पीडब्ल्यूडी विभाग में एक्सइएन हैं। सानिध्य ने एसटी वर्ग में तीसरी रैंक हासिल कर सफलता का परचम फहराया है। अंकित को दूसरे प्रयास में 205वीं रैंक महवा के ही आंतरहेड़ा गांव निवासी अंकित जारवाल ने सिविल सेवा परीक्षा में 205वीं रैंक हासिल की है। ये उनका दूसरा प्रयास था। वे पहले प्रयास में भारतीय राजस्व सेवा (IRS) अधिकारी बन गए थे। अंकित के पिता जगमोहन मीणा टीचर हैं। मां ललिता मीणा पोस्ट मास्टर के पद पर कार्यरत हैं। अंकित ने बताया- उन्हें यह मुकाम परिवार और गुरुओं के मार्गदर्शन के साथ-साथ अपनी कड़ी मेहनत और लगन के बल पर मिला है। मामा राहुल मीणा (IFoS अधिकारी) से भी प्रेरणा और मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही आंतरहेड़ा गांव में खुशी का माहौल छा गया। हरकेश मीणा ने बताया कि अंकित पढ़ाई में हमेशा मेधावी रहे हैं। अरनिया के आशीष ने सेल्फ स्टडी कर बनाई 722वीं रैंक लालसोट के अरनिया गांव निवासी आशीष शर्मा ने 722वीं रैंक हासिल की है। आशीष के चयन पर उनके परिजनों, ग्रामीणों और समाज के लोगों ने बधाई दी है। उन्होंने बताया कि चौथे प्रयास में सेल्फ स्टडी कर ये परीक्षा पास की है। वर्तमान में वे सवाई माधोपुर जिले के बौंलीं स्थित एक स्कूल में कार्यरत हैं। आशीष वर्ष 2023 में शिक्षक बने थे। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, दोस्तों और अन्य परिजनों को दिया।


