VC को रोककर स्टूडेंट ने पूछा-मेरी डिग्री कैंसिल क्यों की:ABVP के अधिवेशन में पहुंचे थे गवर्नर; ब्रज यूनिवर्सिटी का मामला

भरतपुर की ब्रज यूनिवर्सिटी के कुलपति का रास्ता एक छात्र ने रोक लिया। लड़का उनके बिल्कुल पास पहुंच गया और बहस करने लगा। उसने कुलपति के हाथ भी पकड़ लिए। इसके बाद पहुंचे कर्मचारियों ने कुलपति को सुरक्षित कार में बैठाया। ब्रज यूनिवर्सिटी में यह घटना सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 60वें अधिवेशन के दौरान हुई। कार्यक्रम में गवर्नर हरिभाऊ बागड़े शामिल हुए थे। जानकारी के अनुसार कार्यक्रम खत्म होने के बाद महाराजा सूरजमल ब्रज विश्वविद्यालय के कुलपति (VC) रमेश चंद्रा ऑडिटोरियम से बाहर निकले तो युवक विष्णु खेमरा ने उनका रास्ता रोक लिया। घटना को लेकर विष्णु ने बताया- कुलपति ने मेरी BA की डिग्री कैंसिल कर दी है। इसके लिए मैं राज्यपाल से मिला था। उन्होंने भी मुझे आश्वासन दिया था कि 8 दिन में समाधान करेंगे। मैंने कुलपति का रास्ता रोककर पूछा- आपने मेरी डिग्री कैंसिल क्यों की? मेरा भविष्य क्यों खराब किया? इस पर कुलपति रमेश चंद्रा यह बोलकर वहां से निकल गए कि इस विषय को लेकर पर्सनल मिलना। वीसी ने कहा था- मेरी दिल्ली तक रेकी की थी दरअसल 30 सितंबर 2024 को युवक विष्णु खेमरा की बीए की डिग्री कैंसिल की गई थी। कुलपति ने डिग्री कैंसिल करते हुए छात्र पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि विष्णु ने यूनिवर्सिटी में जबरन घुसकर टीचर्स और स्टूडेंट्स के फोटो लिए थे। उसने यूनिवर्सिटी के छात्रों, कर्मचारियों और अधिकारियों को कई बार धमकाया था। यहां तक कि कुलपति आवास और कुलपति सचिवालय में जबरन घुसकर गाली-गलौज और भद्रता की थी। यूनिवर्सिटी की फीमेल टीचर्स का जबरन रास्ता रोका और उत्पीड़न करने की कोशिश की थी। छात्र ने मेरे दिल्ली स्थित आवास तक पर मेरी रेकी की। फोटोग्राफी कर परिजनों को जान से मारने की धमकी भी दी थी। कार्यक्रम में शामिल हुए गवर्नर हरिभाऊ वागड़े अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 60वां अधिवेशन कार्यक्रम महाराजा सूरजमल ब्रज यूनिवर्सिटी के ऑडिटोरियम में हुआ। कार्यक्रम में राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े शामिल हुए थे। राज्यपाल ने मां सरस्वती की तस्वीर के आगे दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके अलावा कुलपति रमेश चंद्रा और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी थे। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की तरफ से शहर के मुख्य बाजारों में आज शोभायात्रा भी निकाली जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *