WPL में आज दूसरा मुकाबला MI vs DC:हार के बाद वापसी चाहेगी मुंबई, रॉड्रिग्ज की कप्तानी में दिल्ली करेगी सीजन का आगाज

विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के चौथे सीजन में आज पहला डबल हेडर मुकाबला खेला जाएगा, यानी एक ही दिन में दो मैच होंगे। दिन के दूसरे मैच में मुंबई इंडियंस (MI) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीमें आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला शाम 7:30 बजे डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीजन के शुरुआती 11 मैच इसी स्टेडियम में खेले जाएंगे। वहीं, दिन के पहले मैच में गुजरात जायंट्स (GG) और यूपी वॉरियर्ज (UPW) की टीमें भिड़ेंगी। यह मैच दोपहर 3:30 बजे डीवाई पाटिल स्टेडियम में ही खेला जाएगा। दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह इस सीजन का पहला मुकाबला होगा। टीम की कप्तानी जेमिमा रॉड्रिग्ज कर रही हैं। वहीं हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस का यह दूसरा मैच होगा। मुंबई को अपने पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। MI-DC का पलड़ा अब तक बराबर
मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच WPL में अब तक कुल 8 मुकाबले खेले गए हैं। इन मैचों में दोनों टीमों का प्रदर्शन बराबरी का रहा है। मुंबई इंडियंस ने 4 मैच जीते हैं, जबकि दिल्ली कैपिटल्स को भी 4 मुकाबलों में जीत मिली है। शेफाली-कैप पर टिकी DC की उम्मीदें
WPL में दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी की सबसे बड़ी ताकत शेफाली वर्मा रही हैं। उन्होंने 27 मैचों में 865 रन बनाए हैं और उनका बेस्ट स्कोर 84 रन रहा है। 162.59 के शानदार स्ट्राइक रेट के साथ शेफाली ने कई मौकों पर टीम को तेज शुरुआत दिलाई है। वहीं, गेंदबाजी में मैरिजन कैप दिल्ली की सबसे भरोसेमंद गेंदबाज रही हैं। उन्होंने 24 मैचों में 28 विकेट लिए हैं, जिसमें 5 विकेट 15 रन देकर उनका बेस्ट प्रदर्शन रहा है।
नैट सिवर-ब्रंट MI की टॉप स्कोरर
मुंबई इंडियंस की सफलता में नैट सिवर-ब्रंट और अमीलिया कर की अहम भूमिका रही है। बल्लेबाजी में नैट ने 30 मैचों में 1031 रन बनाए हैं, जिसमें उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 80 रन रहा है। बॉलिंग में अमीलिया कर मुंबई की सबसे भरोसेमंद गेंदबाज रही हैं। उन्होंने 30 मैचों में 42 विकेट लिए हैं। पॉसिबल प्लेइंग-11
मुंबई इंडियंस: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जी कमलिनी (विकेटकीपर), नैट सिवर-ब्रंट, अमीलिया कर, निकोला कैरी, पूनम खेमनार, शबनिम इस्माइल, संस्कृति, एस सजना, साइका इशाक। मैच कहां देख सकते हैं?
WPL का लाइव टेलीकास्ट स्टार नेटवर्क पर होगा। मुकाबलों की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप पर होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *