भास्कर न्यूज| चाईबासा शुक्रवार को पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, चाईबासा में 2024-25 का परीक्षाफल सह पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष रामध्यान मिश्र, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी प्रमिला कुमारी, सदस्य सुजीत विश्वकर्मा, अनंत लाल विश्वकर्मा, प्रभारी प्रधानाचार्य अरविंद कुमार पांडेय व परीक्षा प्रमुख संजय कुमार ने भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलन व पुष्प अर्पित कर किया। मौके पर अध्यक्ष ने समस्त अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि अंक से व्यक्ति के ज्ञान का मूल्यांकन नहीं होता है। ज्ञान अपने आप में अपरिमित है। अंक के लिए जो जितना परिश्रम करता है, वह उतना ही अंक प्राप्त करता है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि मैं बच्चों की शालीनता को देखकर मंत्रमुग्ध हूं। मुझे कई विद्यालयों में जाने का अवसर मिला, परंतु यहां की बात कुछ और है। बच्चों के माता-पिता से अनुरोध है कि वे अपने बच्चों को अपडेट रखें। कक्षा सह वार्षिक परीक्षा परिणाम : अरुण कक्षा में समस्त भैया-बहन प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। उदय “अ’ में प्रथम अविनाश देवगम, द्वितीय आयुषी काडेंयांग, तृतीय आरुषि सुंडी, उदय “ब” में प्रथम सुलेखा तुबिड, द्वितीय नंदलाल मुर्मू और तृतीय नमिता चौड़ा, उदय “स” में प्रथम पीहू मोहंती, द्वितीय यश कुमार साव और तृतीय स्नेहा गोप। कक्षा प्रभात “अ’ में प्रथम सुमित्रा जारिका, द्वितीय प्रभास माधव और तृतीय सिमरन हेंब्रम, प्रभात “ब” में प्रथम नमन पाठक व श्रेयान दत्त, द्वितीय रितिका बिरूवा और तृतीय सागर तियू। प्रभात “स’ में प्रथम आराध्या कुमारी, द्वितीय यशमति गोप और तृतीय शशि पूर्ति। प्रभात “द’ में प्रथम विपिन सुंडी, द्वितीय होनर हेंब्रम और तृतीय महेश्वर बानरा, प्रभात “ई” में प्रथम अनन्या कुमारी, द्वितीय मेहंदी घासी और तृतीय अंशिका कुमारी, कक्षा प्रथम “अ’ में प्रथम आयुषी बोदरा, द्वितीय मेघा नायक और तृतीय रोशन पूर्ति, प्रथम “ब” में प्रथम सुमित्रा बानरा, द्वितीय आदर्श सांडिल और तृतीय आशीष खण्डाईत, प्रथम “स’ में प्रथम अनन्या कुदादा, द्वितीय सौम्या गुप्ता और तृतीय रघुनाथ पाडेया, प्रथम “द’ में प्रथम ज्योति प्रिया मुन्दुईया, द्वितीय आदित्य पैरा और तृतीय रश्मि मार्गी,प्रथम “ई” में प्रथम विशाल उरांव, द्वितीय अयास राज तिवारी और तृतीय ऋषभ बानरा, कक्षा द्वितीय “अ’ में परिधि कुमारी द्वितीय उत्कर्ष कुमार और तृतीय अंकित तांती द्वितीय “ब’ प्रथम प्रीति प्रमाणिक, द्वितीय में मेधास्वी कुमारी टुडू और तृतीय रौनक कुमार पोद्दार, द्वितीय “स’ में प्रथम वैष्णवी शर्मा, द्वितीय मानसी कुमारी और तृतीय श्रुति गोप आदि उत्तीर्ण हैं। कक्षा सह सर्वश्रेष्ठ पुरस्कारों के अंतर्गत उदय में अविनाश प्रथम : इसके साथ ही कक्षा सह सर्वश्रेष्ठ पुरस्कारों के अंतर्गत उदय में प्रथम अविनाश देवगम, प्रभात में प्रथम आराध्या कुमारी, प्रथम में प्रथम आयुषी बोदरा, द्वितीय में प्रथम प्रीति प्रमाणिक, तृतीय में प्रथम जिज्ञासा सवैया,चतुर्थ में प्रथम श्रीति पैड़ा व लीसा कुमारी,पंचम में प्रथम एलिश सिंह कुटिया, षष्ठ में प्रथम निकिता तुम्बली, सप्तम में प्रथम श्वेता कुमारी,अष्टम में प्रथम समर गुप्ता और नवम में प्रथम अक्षय कुमार गुप्ता आदि को प्रथम स्थान प्राप्त हुए हैं। इसके अतिरिक्त कक्षा सह वर्ष भर शत प्रतिशत उपस्थित रहने वाले भैया-बहनों को पुरस्कृत किया गया। साथ ही संस्कृति ज्ञान परीक्षा में शत प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले भैया-बहनों को भी पुरस्कृत किया गया। उक्त समस्त उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले भैया-बहनों को विद्यालय प्रबंध समिति समिति के अधिकारी वृंदों के द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन मंजू श्रीवास्तव,चंडी चरण सरकार और उमाशंकर पांडेय ने संयुक्त रूप से किया। इस कार्यक्रम में भारी संख्या में अभिभावक और उनके बच्चे उपस्थित होकर अपना परीक्षा फल किट प्राप्त किए। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त आचार्य बंधु भगिनी का सहयोग सराहनीय रहा। शांति मंत्र के उपरांत आज का यह वार्षिक परीक्षा फल पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न हुआ।


