10वीं और 12वीं के बोर्ड के एग्जाम आज से शुरू हो चुके हैं, पहला पेपर आज सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक आयोजित हुआ। पहला प्रश्न पत्र आज इंग्लिश का हुआ, कुछ बच्चों को अंग्रेजी के प्रश्नों ने काफी परेशान किया तो कुछ बच्चों ने प्रश्नों के उत्तर आसानी से दे दिए। 10 th और 12 th में 50 हजार से ज्यादा स्टूडेंट्स राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं आज से शुरू हुई, भीलवाड़ा जिले में कुल 50023 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। 175 परीक्षा केंद्र बनाए हैं।12वीं क्लास में कुल 21 हजार 362 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इनमें 70 प्राईवेट परीक्षार्थी शामिल हैं।दसवीं क्लास में कुल 28 हजार 749 परीक्षार्थी हैं जिनमें 17 प्राईवेट परीक्षार्थी शामिल हैं। 173 सरकारी और 2 प्राईवेट सेंटर एग्जाम के लिए भीलवाड़ा में कुल 173 सरकारी और 2 प्राईवेट स्कूलों को एग्जाम सेंटर बनाया है। इनमें से 154 केंद्रों पर दसवीं और बारहवीं दोनों परीक्षाएं होंगी। केवल दसवीं के लिए 20 और बारहवीं के लिए एक केंद्र निर्धारित किया है। इस बार जिले में दो नए परीक्षा केंद्र भी जोड़े हैं। परीक्षा सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक होंगी। दिव्यांग परीक्षार्थियों को एक घंटे का अतिरिक्त समय मिलेगा। सब्जेक्ट एक्सपर्ट ऑन कॉल सुविधा शुरू 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनजर विद्यार्थियों की सहायता के लिए शिक्षा निदेशालय ने इस वर्ष भी ‘सब्जेक्ट एक्सपर्ट ऑन कॉल’ सुविधा शुरू की है। कठिन विषयों को समझने या किसी प्रश्न में शंका होने पर परीक्षार्थी सीधे विशेषज्ञों से मार्गदर्शन ले सकेंगे। विद्यार्थी अपनी समस्या बोर्ड परीक्षा कंट्रोल रूम के टेलीफोन नंबर 0151-2544043 या ईमेल qualityseoc@gmail.com पर दर्ज करा सकते हैं। सुरक्षा और पारदर्शिता के लिए पहली बार उत्तर पुस्तिकाओं पर बार कोड की व्यवस्था की गई। कॉपी जांचते समय छात्र की पहचान भी गोपनीय रहेगी। परीक्षार्थियों को उत्तर पुस्तिकाओं में इस बार 4-4 पेज कम मिले ।


