अंजलि धवन यूनिवर्सिटी मेरिट में पाया पहला स्थान

अमृतसर| डीएवी कॉलेज के इतिहास विभाग के सेमेस्टर 2 की छात्रा अंजलि धवन ने एमए हिस्टरी में 8.90 एसजीपीए अर्जित करके यूनिवर्सिटी मेरिट में पहला स्थान हासिल किया है। वहीं पवनजीत कौर ने 8.0 एसजीपीए प्राप्त कर दूसरी पोजिशन हासिल की है। यह जानकारी प्रिंसिपल डॉ. अमरदीप गुप्ता ने दी। कॉलेज पहुंचने पर प्रिंसीपल डॉ. अमरदीप गुप्ता और विभाग मुखी डॉ. बाबुषा मेंगी ने दोनों स्टूडेंट्स को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी और भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी। स्टूडेंट्स ने अपनी सफलता का सारा श्रेय प्रिंसिपल डॉ. अमरदीप गुप्ता और इतिहास विभाग को दिया है। इस अवसर पर प्रो. मोहित मेहरा, प्रो. मनीष सिंह, प्रो. भारती नंदा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *