अंडर ग्राउंड केबल पर खर्च हुए 548 करोड़; फिर भी त्योहार हो या बारिश, घंटों पावर कट

झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) का दावा कि अंडरग्राउंड केबलिंग का काम पूरा कर लिया गया है, अब तेज आंधी हो या बारिश या फिर कोई जुलूस- शोभायात्रा निकलने वाला पर्व हो, बिजली नहीं कटेगी। ये सिर्फ कागजों में ही सिमट कर रह गया। क्योंकि हल्की आंधी बारिश में बिजली काटने का सिलसिला तो जारी है, त्योहार में भी 10 से 12 घंटे तक रांची की बिजली काटी जा रही है। रांची सर्किल में अंडरग्राउंड केबलिंग करने पर जेबीवीएनएल ने 548 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। अंडर ग्राउंड केबलिंग का काम मार्च 2023 में ही पूरा कर लिया गया था। लेकिन काम खत्म होने के 2 साल बाद भी जेबीवीएनएल वही पुराने ढर्रे पर ही चल रहा है। अब भी उपभोक्ता बिजली कटने की समस्या झेल रहे हैं। एक अप्रैल को सरहुल पर रांची में 10 से 12 घंटे तक बिजली काटी गई। उपभोक्ता अंधेरे में रहे। एक बार फिर 6 अप्रैल को रामनवमी है। उस दिन भी रांची में 10 से 12 घंटे बिजली काटने की तैयारी झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड ने की है। शहरवासी फिर अंधेरे में रहेंगे। दिन के एक बजे से लेकर रात के 11-12 बजे तक बिजली कटी रहेगी। जबकि अंडरग्राउंड केबलिंग के बाद उपभोक्ताओं को एक उम्मीद जगी थी कि उन्हें अब ज्यादा देर अंधेरे में नहीं रहना पड़ेगा। एक साल में बिजली चोरी के 24491 केस, 45.92 करोड़ का लगाया जुर्माना जेबीवीएनएल बिजली चोरी करने वालों पर लगातार कार्रवाई कर रहा है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में जेबीवीएनएल ने बिजली चोरी करने वाले 24491 मामलों में प्राथमिकी दर्ज की। इन पर 45.52 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया। अबतक 34 करोड़ रुपए की वसूली जेबीवीएनएल कर चुका है। शेष राशि वसूलने की प्रक्रिया जारी है। अप्रैल 2024 से लेकर मार्च 2025 तक बिजली चोरी रोकने के लिए कुल 1,32,341 घरों में रेड किया गया। जेबीवीएनएल के जीएम एटीपी श्रवण कुमार ने कहा है कि कोई भी व्यक्ति बिजली चोरी से संबंधित जानकारी उनके वाट्सएप नंबर 94311-35515 पर सीधे दे सकता है। जानकारी देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। आज रानी बागान क्षेत्र में कटेगी बिजली
आरके मिशन 11 केवी फीडर से 3 अप्रैल को सुबह 11 से दिन के 3 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान एबी बंच केबल लगाने का कार्य किया जाएगा। इस दौरान पेड़ की डाली काटने का कार्य व लाइन मरम्मत का भी कार्य होगा। इसकी वजह से गुरुवार को 4 घंटे रानी बागान, बैंक कॉलोनी, इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। दावा : अंडर ग्राउंड केबलिंग का काम हो चुका है पूरा
जेबीवीएनएल का दावा है कि रांची में 248 किमी. 33 केवी लाइन व 64 किमी. 11 केवी लाइन को अंडर ग्राउंड करने का काम पूरा हो चुका है। अंडर ग्राउंड केबलिंग के बाद उपभोक्ताओं को काफी राहत मिली है। अब सिर्फ बारिश के दिनों में ट्रांसफॉर्मर न जले, इस वजह से बिजली काटी जाती है। पर्व त्योहार में इसलिए बिजली काटनी पड़ती है, क्योंकि सभी ट्रांसफॉर्मर सड़कों के किनारे हैं। लो टेंशन लाइन अब भी हैं खुली, इसलिए काटनी पड़ती है बिजली सरहुल के बाद रामनवमी में फिर 12 घंटे अंधेरे में रहेंगे शहरवासी
बिजली ट्रांसफॉर्मर के पास ऐसे ही ओपन वायर हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *