अंडर-14 जूडो प्रतियोगिता स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से 6 से 11 जनवरी तक लुधियाना पंजाब में आयोजित की जा रही है। इसमें बोकारो के 5 खिलाड़ी झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। खिलाड़ियों में एमजीएम स्कूल बोकारो के अंशु कुमार 30 केजी, सत्यम कुमार केसरी 35 केजी, अमन कुमार 40 केजी, स्पर्श राज प्लस 45 केजी और पेंटिकॉस्टल स्कूल की साक्षी गुप्ता 40 केजी वेट कैटेगरी में मुकाबला करेंगे। खिलाड़ियों के साथ कोच के रूप में रांची के अंशुमन राय व बोकारो की पायल सिंह मौजूद रहेंगी। वहीं झारखंड सरकार की ओर से एक टीम मैनेजर खिलाड़ियों के साथ झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। विगत 10 दिनों से सभी खिलाड़ियों का खेल गांव रांची के गणपत राय स्टेडियम में झारखंड सरकार ने खिलाड़ियों का कैंप लगाकर अभ्यास कराया गया।


