भास्कर न्यूज| टिटिलागढ़ खेले गए क्लस्टर फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबलों ने रोमांच और उत्साह को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया। मैदान पर खिलाड़ियों का जज्बा और दर्शकों का जोश देखते ही बन रहा था। पहले सेमीफाइनल में दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। शुरुआत से ही तेज़ आक्रमण और बेहतरीन डिफेंस ने मुकाबले को रोचक बना दिया। निर्णायक गोल के दम पर पहली टीम ने शानदार जीत दर्ज की और फाइनल का टिकट पक्का कर लिया। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में भी मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। आखिरी मिनटों तक चली टक्कर में खिलाड़ियों ने अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाया। टीमवर्क और रणनीति का बेहतरीन उदाहरण पेश करते हुए दूसरी टीम ने जीत हासिल की और फाइनल में अपनी जगह बना ली। पहला मैच अंडर 14 मैच टीम में कीट इंटरनेशनल स्कूल (0 गोल) के साथ ब्राइटेन इंटरनेशनल स्कूल ने (2 गोल) किए। इसमें विजेता ब्राइटेन इंटरनेशनल स्कूल टीम रही। दूसरा मैच ओडीएम ग्लोबल स्कूल, भुवनेश्वर (6 गोल) के साथ एनएचगोएल वर्ल्ड स्कूल, रायपुर(0 गोल ) के मध्य हुआ। इसमें विजेता ओडीएम ग्लोबल स्कूल रही। अंडर 17 का पहला मैच ओपी जिंदाल स्कूल रायगढ़ 2 पेनल्टी गोल के साथ ब्रह्मविद् द ग्लोबल स्कूल 4 गोल के साथ विजेता ब्रह्मविद् द ग्लोबल स्कूल बनी। दूसरा मैच ओम वैली विद्यालय 1 गोल के साथ ओडीएम ग्लोबल स्कूल 3 गोल, विजेता ओडीएम ग्लोबल स्कूल बनी। इसी तरह अंडर 19 में पहला मैच सेंट अर्नोल्ड स्कूल झारतरंग (राउरकेला) 2गोल के साथ बनीमंदिर रेलवे स्कूल 0 गोल और विजेता सेंट अर्नोल्ड स्कूल झारतरंग (राउरकेला) रहा। दूसरा मैच डैफोडिल इंग्लिश मीडियम स्कूल 1 गोल के साथ डीएवी स्कूल सिलिगुड़ी 0 गोल, विजेता डैफोडिल इंग्लिश मीडियम स्कूल बनी। सेमीफाइनल मैचों ने साफ कर दिया कि फाइनल मुकाबला जबरदस्त होने वाला है। खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने दर्शकों का दिल जीत लिया और पूरे मैदान में खेल भावना का माहौल देखने को मिला।


