अंडर-16 क्रिकेट…बिलासपुर ने भिलाई को हराया:आदित्य-श्रेयांश की शानदार गेंदबाजी; पहली पारी में बढ़त के आधार पर जीता मैच

दल्ली-राजहरा में खेले जा रहे अंडर-16 एलिट ग्रुप इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट प्रतियोगिता में बिलासपुर ने भिलाई के खिलाफ पहली पारी की बढ़त के आधार पर जीत हासिल की। बिलासपुर ने पहली पारी में 184 रन बनाए। भिलाई की टीम पहले दिन बिना विकेट खोए 12 रन बना चुकी थी। दूसरे और तीसरे दिन बारिश के कारण खेल नहीं हो सका। चौथे दिन भिलाई की टीम 79.2 ओवर में 138 रन पर ऑल आउट हो गई। भिलाई के लिए प्रतीक गंधर्व ने 39 और अजल सिद्दीकी ने 34 रन बनाए। बिलासपुर की ओर से आदित्य और श्रेयांश चतुर्वेदी ने 3-3 विकेट लिए। अनंत प्रताप सिंह ने 2 विकेट हासिल किए। इस जीत से बिलासपुर को 3 अंक मिले और अब टीम के कुल 9 अंक हो गए हैं। मैच में शैलेश उपाध्याय और मानस कुमार बेहरा अंपायर थे। महेंद्र साहू स्कोरर और कमल घोष ऑब्जर्वर थे। बिलासपुर टीम के कोच एस जावेद और मोइन मिर्जा हैं। बिलासपुर अपना अगला मैच 21 से 24 मई तक दल्ली-राजहरा मैदान में दुर्ग के खिलाफ खेलेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *