अंडर-19 क्रिकेट ट्रायल 31 को, पंजीयन शुरू हुआ

कवर्धा| जिला क्रिकेट संघ कवर्धा ने अंडर-19 (मेंस) क्रिकेट खिलाड़ियों का ट्रायल 31 अगस्त को रखा है। जहां आगामी क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। संघ के सचिव बलबीर खनूजा ने बताया कि ट्रायल में शामिल होने के लिए सभी खिलाड़ी को जिला क्रिकेट संघ के माध्यम से पंजीयन करवाना अनिवार्य है। बिना पंजीयन के किसी भी खिलाड़ी को ट्रायल में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। पात्रता की शर्त अनुसार खिलाड़ियों की जन्म तारीख एक सितंबर 2007 से 31 अगस्त 2010 के बीच होनी चाहिए। आयु प्रमाण पत्र के साथ आधार कार्ड, 5वीं कक्षा की मूल अंकसूची, एक पासपोर्ट साइज फोटो पंजीयन के लिए प्रस्तुत करना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *