अंडर-19 बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में चांडिल विनर व सरायकेला रनर रहा

सरायकेला| झारखंड शिक्षा परियोजना सरायकेला-खरसावां समग्र शिक्षा के तत्वावधान आयोजित किया जा रहे जिला स्तरीय खेलो झारखंड-2025 प्रतियोगिता के दूसरे दिवस पर बिरसा मुंडा स्टेडियम सरायकेला में अंडर-14 एंड अंडर-17 बालिका वर्ग के एथलेटिक्स तथा अंडर-19 बालिका वर्ग के कबड्डी एवं खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जबकि संजय स्कूल फुटबॉल मैदान नीलमोहनपुर में अंडर-14 और अंडर-17 बालक वर्ग के फुटबॉल प्रतियोगिता तथा अर्जुना स्टेडियम खरसावां में अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 बालक वर्ग के हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जानकारी देते हुए खेल प्रभारी एपीओ प्रमोद जायसवाल ने बताया कि जिला स्तरीय खेलो झारखंड के सफल संचालन में जिला ओलंपिक एसोसिएशन के सदस्यों सहित सभी प्रतिनियोजित शारीरिक शिक्षक एवं अन्य शिक्षकों का सराहनीय योगदान रहा। इस दौरान अंडर-19 बालिका वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता में चांडिल विनर एवं सरायकेला रनर रहा। इसी प्रकार अंडर-19 बालिका वर्ग खो-खो प्रतियोगिता में ईचागढ़ विनर एवं नीमडीह रनर रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *