अंडर-19 बास्केटबॉल में सेंट सोल्जर टीम ने प्रथम

भास्कर न्यूज | जालंधर पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) जोन खेल 2026 में सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के विद्यार्थियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में पदक व स्थान हासिल करते हुए संस्थान का प्रतिनिधित्व किया। प्रतियोगिताओं में टीमवर्क और अनुशासन के साथ खेलते हुए खिलाड़ियों ने जिला स्तरीय चयन में भी जगह बनाई। अंडर-19 बास्केटबॉल में सेंट सोल्जर टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर खिताब जीता। इस टीम से आर्यन, साहिल, आदित्य, गुरशरन और साहिब जोत का आगामी जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए चयन किया गया। अंडर-17 बास्केटबॉल में टीम ने द्वितीय स्थान हासिल किया, जिसमें सूरज, दिविकर और नमिश को जिला टीम के लिए चुना गया। अंडर-19 वॉलीबॉल में टीम ने अपना पहला मैच जीतकर प्रतियोगिता की शुरुआत की। वहीं, अंडर-19 बैडमिंटन में अमरीक सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया और उनका चयन भी जिला स्तर के लिए हुआ। चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने विजेता व चयनित खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और स्टाफ को कड़ी मेहनत के लिए प्रेरित किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *