जांजगीर | जिले में शतरंज खिलाड़ियों के लिए अंडर-19 राज्य स्तरीय एकदिवसीय रैपिड शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन 1 फरवरी को किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता का आयोजन जिला शतरंज संघ जांजगीर-चांपा द्वारा किया जा रहा है, जो छत्तीसगढ़ राज्य शतरंज संघ से संबद्ध है। आयोजन हरियाली हेरिटेज, नेताजी चौक, अकलतरा रोड, जांजगीर में होगा। जिला शतरंज संघ अध्यक्ष देवेंद्र राठौर एवं उपाध्यक्ष देवेंद्र यादव ने बताया कि प्रतियोगिता में अंडर-10, अंडर-15 एवं अंडर-19 आयु वर्ग के बालक एवं बालिकाएं भाग लेंगे। सभी वर्गों में बालक-बालिकाएं साथ खेलेंगे, लेकिन पुरस्कार अलग-अलग प्रदान किए जाएंगे। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रातः 9 बजे होगा। इसके बाद 9.30 बजे से खिलाड़ियों की बैठक एवं पहला राउंड प्रारंभ होगा तथा शाम 5 बजे पुरस्कार वितरण किया जाएगा।


