अंडर-19 लड़कों में उत्कृष्ट तुली लड़कियों में धरिती चेस चैंपियन

जालंधर| डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन की तरफ से जिला स्तरीय चेस चैंपियनशिप करवाई गई। लाला लाजपत राय इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग गुलाबदेवी रोड में आयोजित इस चैंपियनशिप में अंडर-7, 11, 15, 19 में लड़के और लड़कियों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर मुख्यातिथि डॉ. राजेश पसरीचा सेक्रेटरी ट्रस्ट, दीपक चुघ एग्जिक्यूटिव मेंबर, शिव मोदगिल डायरेक्टर, राजेश दुग्गल प्रधान जिला एसोसिएशन, सुनील शर्मा सेक्रेटरी, शुभम, मुनीष थापर प्रधान पंजाब स्टेट चेस एसोसिएशन, आईए वरुण कुमार, चंद्रेश बख्शी, कशिश, संजीव शर्मा मौजूद रहे। चैंपियनशिप में 90 के करीब खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया जिन्हें डॉ. पियूष सूद, डॉ. मीनाक्षी सूद, वरिंदर की तरफ से सम्मानित किया गया। अंडर-7 लड़कियों में वैदेही कोछड़ पहले, शिवालिका दूसरे, कृषा गेरा तीसरे स्थान पर रहीं। अंडर-11 में विहाना पहले, त्रिष्ठा दूसरे, समायरा मिन्हास तीसरे स्थान पर रही। अंडर-15 में रिधी खन्ना पहले, साक्षी गुप्ता दूसरे, सुखलीन कौर तीसरे स्थान पर रही। अंडर-19 में धरिती कश्यप पहले, प्रांजल मल्होत्रा दूसरे, अनन्या अरोड़ा तीसरे स्थान पर रहीं। अंडर-7 में आधावन चौधरी पहले, प्रफुल्ल अरोड़ा दूसरे, साद चौपड़ा तीसरे स्थान पर रहा। अंडर-11 में समर्थ कपूर पहले, रेहान मोंगा दूसरे, युवान वधवा तीसरे स्थान पर रहा। अंडर-15 में अर्नव पसरीचा पहले, श्रेयांश जैन दूसरे, नमिश खन्ना तीसरे स्थान पर रहा। अंडर-19 में उत्कृष्ट तुली पहले, जय जगदीश घई दूसरे, सक्षम कपूर तीसरे स्थान पर रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *