अंडर-23 का ट्रायल देने 80 खिलाड़ी पहुंचे, 44 को शॉर्टलिस्ट, आज करेंगे रिपोर्ट

भास्कर न्यूज | जालंधर जालंधर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से बर्ल्टन पार्क क्रिकेट स्टेडियम में अंडर-23 के ट्रायल सफलतापूर्वक संपन्न हुए। जालंधर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ आयोजित अंडर-23 लड़कों के ट्रायलों में करीब 80 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। जेडीसीए सचिव अरमिंदर सिंह ने बताया कि 44 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। इस मौके पर संयुक्त सचिव संजीव अंग्रिश, विवेक महाजन, ललित कपूर, संदीप कोहली, अमनजोत सिंह और कोच दविंदर अरोड़ा भी मौजूद थे। गौरतलब है कि पीसीए की तरफ से आने वाले समय में अंडर-23 की स्टेट चैंपियनशिप करवाई जाएगी। टीम का एलान भी जल्द किया जाएगा। अरमिंदर सिंह ने बताया कि चयनित सभी खिलाड़ियों का 29 मार्च को दोपहर 3 बजे कोच देविंदर अरोड़ा के पास क्रिकेट स्टेडियम में रिपोर्ट करना अनिवार्य है। क्रिकेट ट्रायल के दौरान चयनित खिलाड़ियों के साथ अरमिंदर सिंह व अन्य। ट्रायल के बाद चुने गए खिलाड़ी शिवेन रखीजा, हरनूर सिंह, कार्तिक चड्ढा, मृदुल संदल, कृष भगत, विश्वजीत, अरुण कालिया, रिद्धम सत्यवान, अभयदीप, अर्जुन राजपूत, वासु कौशल, शिवेन सेठ, जतिन सहोता, वंश भटी, ईशान चुघ, मनन सहगल, अद्विक, हितांशु नंदा, लक्षित ठाकुर, राजवीर सिंह जसवाल, वंश कौशल, सागर मिश्रा, हार्दिक चुघ, प्रवीन कुमार, कर्मण्य, बृजेश कुमार, आदि वैद्य, अनहद प्रीत, सरबजोत, नमन सहगल, पंकज रत्तू, युवराज संधू, आर्यन कोहली, सुखप्रीत सिंह, ओंकार, सिमरन मानी, दिव्यांश बस्सी, सर्वजीत रेखी, इमानुएल, विवान कुमार, वरदान नाथ सिक्का, मनकर्ण, अनमोल लूथरा, प्रियांशु।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *