राजनांदगांव| दुबई में 15-16 मई को आयोजित इंटरनेशनल कांफ्रेंस ऑन पीडियाट्रिक्स एंड चाइल्ड हेल्थ के प्रारंभिक सत्र में पद्मश्री डॉ. पुखराज बाफना को आमंत्रित किया गया है। वे रोल ऑफ स्प्रिचुअलिटी इन एडोलसेंट वेल बिइंग विषय पर व्याख्यान देंगे। डॉ. बाफना भारत से एक मात्र शख़्स होंगे। इस सम्मेलन में पूरे विश्व से बाल स्वास्थ्य से संबंधित विविध विषयों पर अनेक विशेषज्ञ व्याख्यान व शोध पत्र प्रस्तुत करेंगे। इस 23वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन की कांफ्रेंस मैनेजर डॉ. फ्रेया विल्सन ने डॉ. बाफना को आमंत्रित किया है।


