अंतरराष्ट्रीय सेमिनार 18-19 जनवरी को, देश-विदेश के विद्वान होंगे शामिल

रांची | फातिमा टीचर्स ट्रेंनिंग कॉलेज, दुबलिया, चंदवे में 18 और 19 जनवरी को अंतरराष्ट्रीय सेमिनार होने जा रहा है। इसमें देश-विदेश के शिक्षाविद शामिल होंगे। रांची विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अजीत कुमार सिंह सेमिनार के मुख्य अतिथि होंगे। विशिष्ट अतिथि विनोबा भावे विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. एमपी सिन्हा और डोरंडा कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. आरके शर्मा और बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग के प्रो. योगेंद्र पांडे भी उपस्थित रहेंगे। सेमिनार का विषय सतत विकास लक्ष्य है, जिसमें देश-विदेश के विद्वानों को सुनने का अवसर मिलेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *