अंतरराष्ट्रीय हिन्दू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष बने राजाराम:योग्यता और कार्यक्षमता को देखकर सौंपी जिम्मेदारी

अंतरराष्ट्रीय हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अहलकार सिंह नागर ने राजाराम को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। राजाराम की योग्यता, कार्यक्षमता, संगठन के प्रति समर्पण का भाव, हिन्दू समाज को एकजुट करने और हिन्दू समाज को जागृत करने के लिए सराहनीय प्रयासों को ध्यान में रखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। राजाराम बकानी कस्बे के पास कोटड़ा राडी गांव में एक सामान्य किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं। राजाराम स्टूडेंट जीवन से ही कई संगठनों से जुड़े हुए हैं। संस्कृत के शिक्षक पद से 2019 में सेवानिवृत होने के बाद से ही राजाराम कई सामाजिक धार्मिक, संगठनों में महत्वपूर्ण पदों पर रहे चुके हैं। राजाराम गुर्जर ने राजस्थान गुर्जर महासभा जिलाध्यक्ष के रूप में लंबे समय तक समाज को एक नई दिशा देने का काम किया है। अभी भी कई पदों पर बखूबी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। गुर्जर को अंतरराष्ट्रीय हिन्दू महासभा का प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त होने पर सम्पूर्ण कोटा संभाग में उत्साह बना हुआ है। अपनी नियुक्ति पर खुशी जताते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *