अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस…हर क्षेत्र में आरक्षण की मांग:गौरेला में महिलाओं ने निकाली रैली, बेटी शिक्षा पर दिया जोर

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रैली निकाली गई। तालुका विधिक सेवा समिति ने व्यवहार न्यायालय से जिला कलेक्टर कार्यालय तक इस रैली का नेतृत्व किया। रैली में महिला बाल विकास विभाग की सैकड़ों महिलाएं शामिल हुई। रैली का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को जागरूक करना और उन्हें शिक्षा एवं अन्य क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना था। ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ का संदेश रैली के माध्यम से महिलाओं ने ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ का संदेश दिया। उनका कहना था कि बेटियों की शिक्षा से ही देश का विकास संभव है। महिलाएं दो परिवारों को जोड़ने का काम करती हैं। शिक्षा के बिना उन्हें अच्छाई-बुराई का ज्ञान नहीं हो सकता। अपराधों पर कड़ी कार्रवाई की मांग सरकार की ओर से महिलाओं के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। रैली में महिलाओं ने सरकार से हर क्षेत्र में आरक्षण की मांग की। साथ ही महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों पर कड़ी कार्रवाई की मांग भी की गई। सभी महिलाएं कलेक्टर ऑफिस पहुंची कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर महिलाओं ने अपने क्षेत्र की समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया। जिले के विभिन्न स्थानों पर महिला दिवस समारोह आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *