गिरिडीह| अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल और राष्ट्रीय महिला परिषद ने श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ पर टावर चौक पर शिव-पार्वती हनुमान मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ, आरती व 151 दीपक जला कर वार्षिकोत्सव मनाया। अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद जिलाध्यक्ष रितेश पांडेय ने बताया कि सैकड़ों वर्षों के प्रयास और बलिदान के बाद पौष शुक्ल द्वादशी को अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण हुआ। जिससे सभी सनातनी में अपार हर्ष है। मौके पर अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद के रविशंकर पांडेय, राष्ट्रीय बजरंग दल के गौरव कुमार अंशु, विक्रम शर्मा, सुजीत सिंह, कुंदन केशरी, शुभम झा, दिवाकर साहू,अमन चंद्रवंशी, उदय चंद्रवंशी रौनक मिश्रा, मीडिया प्रभारी राहुल गुप्ता, राष्ट्रीय महिला परिषद के दर्जनों महिलाएं मौजूद थी।


