अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता 16 से

गढ़वा|23वीं गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता 16 दिसंबर से टाउन हॉल के मैदान में शुरू होगी। शनिवार को अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता के अध्यक्ष मदन प्रसाद केशरी, सचिव आनंद सिन्हा, उपाध्यक्ष सुशील केशरी अशोक कुमार दुबे कोषाध्यक्ष कमलेश कुमार दुबे और सह सचिव प्रिंस सोनी के साथ-साथ प्रतियोगिता में शामिल हो रहे सभी स्कूल के मैनेजर कोच के देखरेख में लॉटरी के माध्यम से टाई शीट तैयार किया गया। इस मौके पर प्रतियोगिता के अध्यक्ष मदन प्रसाद केशरी ने कहा कि प्रतियोगिता में पारदर्शिता की नई पहल शुरू की गई है। सभी प्रतियोगिता के पदाधिकारी और खिलाड़ियों के मौजूदगी में कैमरे के सामने लॉटरी के माध्यम से पहली बार टाई शीट तैयार की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *