अंता सीट पर SIR की घोषणा:8 दिसंबर से बीएलओ घर-घर जाएंगे,12 जनवरी को ड्राफ्ट और 12 मार्च को फाइनल वोटर लिस्ट प्रकाशित होगी

बारां जिले के अंता विधानसभा सीट पर चुनाव आयोग ने SIR के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। पहले 199 सीटों पर ही SIR की घोषणा की गई थी। अंता सीट पर उपचुनाव के कारण पहले SIR की घोषणा नहीं की गई थी। अंता सीट पर अब 2 दिसंबर से 12 मार्च तक SIR की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने बताया- SIR के तहत 8 दिसंबर से 6 जनवरी 2026 तक घर-घर गणना फार्म बांटे जाएंगे। 12 जनवरी 2026 को वोटर लिस्ट का ड्राफ्ट प्रकाशित किया जाएगा। 12 जनवरी 2026 से 11 फरवरी 2026 तक दावे और आपत्तियां ली जाएंगी। 12 मार्च 2026 को फाइनल वोटर लिस्ट का प्रकाशन किया जाएगा। 199 विधानसभा क्षेत्रों में चल रही SIR की प्रक्रिया
प्रदेश के 199 विधानसभा क्षेत्रों पर चल एसआईआर की प्रक्रिया चल रही है जहां 4 दिसंबर तक बीएलओ घर घर जाकर गणना फार्म ले रहे हैं। इन 199 सीटों पर 9 दिसंबर को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट प्रकाशित की जाएगी। अंता सीट पर 11 नवंबर को उपचुनाव की वोटिंग हुई थी। यहां से कांग्रेस उम्मीदवार प्रमोद जैन भाया ने जीत दर्ज की थी। करीब 2.28 लाख वोटर वाली अंता सीट पर उपचुनाव के कारण एसआईआर में देरी हुई है। उपचुनाव के वक्त इस सीट पर वोटर लिस्ट अपडेट हुई थी। अब एसआईआर होगी। इस खबर को भी पढ़िए- पिछली SIR में अब आसानी से खोज सकेंगे नाम:सीईओ बोले-सुनवाई बिना किसी का नाम नहीं ​कटेगा, बाहर पढ़ाई-जॉब करने वाले ऑनलाइन फार्म भरें वोटर लिस्ट को अपडेट करने के लिए चल रहे स्पेशल इंटेसिव रिवीजन (SIR) में प्रदेश में 70 फीसदी वोटर्स को कोई दस्तावेज देने की जरूरत नहीं होगी। साल 2002 में पिछली SIR में जिनके नाम हैं, उन्हें कोई दस्तावेज नहीं देना होगा। (पढ़िए पूरी खबर)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *