अंतिम संस्कार से लौट रहे बुजुर्ग की हादसे में मौत:बांसवाड़ा में गाड़ी ने बाइक को मारी टक्कर; बेटी और एक अन्य युवक का इलाज जारी

मध्य प्रदेश से परिजनों के अंतिम संस्कार में शामिल होने बांसवाड़ा आए बुजुर्ग को गाड़ी ने टक्कर मार दी। बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसके साथ बाइक पर मौजूद बेटी समेत एक अन्य युवक गंभीर घायल हो गए। हादसा बांसवाड़ा के कलिंजरा थाना इलाके के शंभुपुरा के पास शुक्रवार को हुआ। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। ​थाने के एएसआई लाल सिंह ने बताया कि मृतक कनीराम (60) पुत्र गणेश बंजारा, निवासी वटवेल, टांडा नायक, तहसील पेटलावद (झाबुआ, मध्य प्रदेश) अपने परिजनों के साथ शुक्रवार को एक दाह संस्कार में शामिल होने आया था। जब वे बाइक से वापस लौट रहे थे, तभी शंभुपुरा के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। ​मौके पर ही तोड़ा दम, बेटी और एक अन्य युवक घायल
​टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कनीराम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बाइक चला रहा युवक मदन और पीछे बैठी कनीराम की बेटी लक्ष्मी हादसे में घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ​घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर महात्मा गांधी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। शनिवार को परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर अंतिम संस्कार के लिए उन्हें सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *