बेनूर| ग्राम पंचायत बेनूर के आश्रित नऊपारा में गांधी चौक से शॉर्टकट मार्ग होते हुए नऊपारा बस्ती व पुसवालपारा जाने वाली सड़क पर दो से तीन स्थानों पर अंधे मोड़ हैं। इन मोड़ों पर संकेत बोर्ड नहीं हैं, वहीं सड़क किनारे घनी झाड़ियां होने के कारण सामने से आने वाले वाहन दिखाई नहीं देते। कई वाहन चालक इन मोड़ों पर हॉर्न का भी उपयोग नहीं करते, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इस सड़क से प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण पैदल व मोटरसाइकिल से आवाजाही करते हैं। अंधे मोड़ों पर दृश्यता कम होने के कारण कभी भी गंभीर दुर्घटना घट सकती है। सड़क के अंधे मोड़ों पर शीघ्र संकेत बोर्ड लगाए जाने और सड़क किनारे मौजूद झाड़ियों की साफ-सफाई की जरूरत है, ताकि दुर्घटनाओं से बचाव हो सके और आवागमन सुरक्षित हो सके। -राजकुमार बघेल, बेनूर


