अंबामाता जिला अस्पताल में रात को ओपीडी सुविधा शुरू:दोपहर 3 से रात 9 बजे तक बैठेंगे डॉक्टर, आरएनटी मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल की बैठक में हुआ निर्णय

उदयपुर के श्री सुंदरसिंह भंडारी सरकारी जिला हॉस्पिटल अंबामाता में अब रोज दोपहर 3 बजे से रात 9 बजे तक ओपीडी सेवा उपलब्ध रहेगी। इस दौरान रोज शिशु रोग विशेषज्ञ, स्त्री एवं प्रसुति रोग विशेषज्ञ और चिकित्साधिकारी अपनी सेवाएं देंगे। इसमें सामान्य और नॉन क्रिटिकल रोगी, जिन्हें पेट-सिर दर्द, उल्टी, बुखार, जुकाम आदि सामान्य शिकायतों का इलाज किया जाएगा। हॉस्पिटल में उपलब्ध संसाधन व चिकित्सा सुविधाएं उपयोग में ली जाएंगी। आरएनटी मेडिकल कॉलेज में प्रिंसिपल डॉ विपिन माथुर की अध्यक्ष में शुक्रवार को हुई बैठक में रात तक ओपीडी शुरू करने का निर्णय लिया गया। सुबह 9 से दोपहर 3 बजे रोगियों की संख्या में आएगी कमी
इस निर्णय से सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक आने वाले रोगियों की संख्या में कमी जाएगी। वर्तमान में हॉस्पिटल में रोज 900 से 1100 रोगी मरीज इलाज के लिए आते हैं। यहां मेडिसिन, स्त्री प्रसूति रोग, शिशु रोग, नेत्र रोग, दंत रोग, निश्चेतक, पैथोलॉजी विभाग के चिकित्सक कार्यरत है। हाल ही में हॉस्पिटल में मेडिकल कॉलेज से स्त्री प्रसूति रोग, शिशु रोग, निश्चेतन विभाग की यूनिट यहां लगाई गई है। आगामी दिनों में मेडिसिन एवं सर्जरी विभाग की यूनिट भी इस यहां लगायी जाएगी। जिससे सीनियर फिजिशियन और सीनियर सर्जन की सेवाएं भी उपलब्ध हो सकेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *