अंबाला जिले में पैसे डबल करने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने यह गुत्थी महज दो दिनों में ही सुलझा ली है। आरोपियों की पहचान परमजीत सिंह निवासी लुधियाना पंजाब व गुरमीत सिंह लुधियाना पंजाब के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, अंबाला के एक व्यक्ति को दो लोगों ने पैसे डबल करने का लालच दिया था। जिसमें वह व्यक्ति फंस गया और लाखों रुपए आरोपियों को दे दिए। जिसके बाद संदेह होने पर पुलिस को सूचना दी। आरोपियों से होगी पैसों की रिकवरी पीड़ित ने 14 सितंबर को अंबाला पुलिस को मामले की सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने जांच करते हुए 16 सितंबर को आरोपियों की पहचान कर ली। आज पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है। जहां से उनको 1 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। अब उनसे रुपए रिकवर किए जाएंगे। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दोनों आरोपियों को आज कोर्ट में पेश किया गया है।उन्होंने ने बताया कि आधुनिक संसाधनों की मदद से ही पुलिस ने इस मामले को दो दिनों में सुलझा दिया और आरोपियों की पहचान कर ली। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को काबू किया।


