अंबाला में पिकअप ने टाटा मैजिक को मारी टक्कर:बच्चे समेत 11 घायल, पंजोखरा साहिब से माथा टेककर लौट रहा था परिवार

अंबाला में हंडेसरा के साथ लगते बूढ़ाखेड़ा गांव में देर रात एक तेज रफ्तार पिकअप ने टाटा मैजिक को टक्कर मार दी। टाटा मैजिक में एक परिवार सवार था। इस हादसे में 8 बच्चों सहित 11 लोग चोटिल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अंबाला छावनी व सिटी नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में घायलों में से टाटा मैजिक चालक, महिला व तीन बच्चों को चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया। हालांकि परिजन गंभीर रूप से घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए अंबाला सिटी के एमएम सद्दोपुर में ले गए। इलाका पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। बाकी घायल अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन हैं। पंजोखरा साहिब से माथा टेककर वापस जा रहे थे मोहाली के सयोली गांव निवासी गुरदीप सिंह ने बताया कि उसका भाई हजारा सिंह अपने परिवार के साथ लोडिंग टाटा मैजिक में माथा टेकने गया था। खुशी-खुशी सभी माथा टेकने के बाद वापस लौट रहे थे। गाड़ी में आगे हजारा सिंह व सुखबीर सिंह बैठा था। बाकी सभी लोग लोडिंग गाड़ी के पीछे खुले में खड़े हुए थे। जैसे ही बूढ़ाखेड़ा गांव के पास पहुंचे तो अंधेरे के बीच ही सामने से आ रही पिकअप गाड़ी ने सीधी टक्कर मार दी। घायल 11 वर्षीय हरप्रीत कौर ने बताया कि टक्कर मारने वाले पिकअप चालक व उसके साथ बैठा एक व्य​क्ति शराब के नशे में थे और सामने से टक्कर मारी। यह हुए घायल मोहाली के सयोली गांव निवासी 55 वर्षीय हजारा सिंह अपनी पत्नी 50 वर्षीय बलविंद्र कौर, 29 वर्षीय कर्मजीत कौर, भांजा 15 वर्षीय सुखबीर सिंह, भतीजी 11 वर्षीय हरप्रीत, 12 वर्षीय गगनदीप ​​कौर, 14 वर्षीय कर्मजोत, 11 वर्षीय कमलजीत सिंह, 12 वर्षीय हरमन, 12 वर्षीय मगनदीप, 11 वर्षीय हरप्रीत कौर चोटिल हो गए। इनमें से अंबाला सिटी नागरिक अस्पताल से हजारा सिंह, कमल, हरमन सिंह, गगनदीप कौर को चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *