अंबाला से 6 रूट पर नहीं चल रही बसें:जम्मू-पंजाब के रूट प्रभावित, यात्रियों को हो रही दिक्कत; जल्द सुचारु होने की उम्मीद

बारिश और नदियों में उफान के चलते हरियाणा के अंबाला से पंजाब रूट बीते 15 दिनों से प्रभावित है। अंबाला से अभी तक पंजाब रूट को पूरी तरह से सुचारू नहीं किया जा सका है, इसमें अंबाला ही नहीं बल्कि दिल्ली से आने वाली सवारियों को भी दिक्कत हो रही है। वहीं हिमाचल का रूट सुचारू होने सवारियों का कुछ रहात मिली है। वह ट्रेन के माध्यम से ही पंजाब जा रहे हैं। पंजाब में बाढ़ आने के बाद हरियाणा रोडवेज ने लुधियाना और पटियाला जाने वाली कुछ बसों का संचालन बंद कर दिया था, जो अभी तक शुरू नहीं हो सकी हैं। इसमें दिल्ली से वाया अंबाला लुधियाना जाने वाली दो बसें और दिल्ली से अंबाला होकर पटियाला जाने वाली एक बस अभी तक बंद है। इसके कारण यात्रियों को दिक्कत उठानी पड़ रही है। 6 बसें जम्मू और पंजाब की बंद इस प्रकार 6 बसें जम्मू और पंजाब की तरफ से बंद है, यह बसें अंबाला होते हुए इन स्थानों पर सवारियों को ले जाती थीं। अब यह बसें कब तक चलेंगी इस पर कोई स्पष्ट जानकारी साझा नहीं की गई है। हिमाचल रूट हुआ सुचारू भूस्खलन में पिछले 10 दिन बंद रहे हिमाचल के रूटों को अब सुचारू कर दिया गया है, इसमें मंडी से आगे अब कुल्लू मनाली तक बसों का संचालन हो रहा है। पहले मंडी तक ही बसें जा रही थीं। यहां तक कि बद्दी जाने वाली बसों को भेजने में भी रोडवेज को दिक्कत पेश आ रही थी। मगर अब इस रूट पर बस सेवाओं को पहले की तरफ बहाल कर दिया गया। कटरा और शिमला भी नहीं जा रही बस पहले दिल्ली से कटरा, दिल्ली से शिमला और अंबाला से कटरा तक बस संचालित होती थी, मगर स्टाफ की कमी के कारण यह बस भी सुचारू नहीं हो सकी है। इसके चलते यात्री या तो दूसरी डिपो की बसों में जा रहे हैं या जो बसें चल रही हैं उनका घंटों इंतजार करते हैं। इन बसों को लेकर रोडवेज कोई प्लानिंग नहीं कर सकी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *