मुरैना| मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तत्वावधान में 15 दिसंबर को जनपद पंचायत अंबाह परिसर में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस रोजगार मेले का उद्देश्य क्षेत्र के बेरोजगार युवक-युवतियों को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। जिनमें एसआईएस कंपनी, फ्लिपकार्ड ग्वालियर सेंटर, एलआईसी बीमा कंपनी एवं एमआरएफ कंपनी प्रमुख हैं। इन कंपनियों द्वारा विभिन्न पदों के लिए चयन प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। जिससे युवाओं को सीधे रोजगार प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। आयोजकों के अनुसार अंबाह एवं पोरसा विकासखंड के 18 से 30 वर्ष आयु वर्ग के बेरोजगार युवक-युवतियां मेले में भाग ले सकते हैं।


