मंत्री रामविचार नेताम ने अंबिकापुर नगर निगम के लिए भाजपा का अलग से घोषणापत्र जारी किया है। इसमें अंबिकापुर को स्मार्टसिटी बनाने, नए रिंगरोड, अंतर्राष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम बनाने एवं पुराने बस स्टैंड में गोल बाजार विकसित करने का वादा किया गया है। भाजपा ने 32 बिंदु का घोषणापत्र जारी किया है। इसमें से कई घोषणाएं छत्तीसगढ़ भाजपा के घोषणाओं के अलावे हैं। सरगुजा भाजपा कार्यालय में मंत्री नेताम, सरगुजा संभागीय संगठन प्रभारी राजा पांडेय, विधायक प्रबोध मिंज, पूर्व संगठन मंत्री रामप्रताप सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया सहित अन्य नेताओं ने घोषणापत्र जारी किया। घोषणा पत्र में अंबिकापुुर निगम लिए कई घोषणाएं शामिल की गई हैं। अंबिकापुर के लिए प्रमुख घोषणाएं… कांग्रेस ने पहले क्यों नहीं किया काम
मंत्री नेताम ने कहा कि भाजपा अपने सभी वादे पूरा करेगी। प्रदेश स्तर पर भाजपा ने एकीकृत घोषणापत्र जारी किया है। पिछले 10 सालों में अंबिकापुर का विकास रूका रहा। सभी बड़े काम अंबिकापुर नगर निगम क्षेत्र में प्रबोध मिंज के कार्यकाल में हुए हैं। भाजपा केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की मदद से नगरों का समुचित विकास होगा। मंत्री नेताम ने कहा कि कांग्रेस ने जो घोषणापत्र जारी किया है, उनका काम उन्होंने पहले ही क्यों नहीं पूरा करा लिया। प्रदेश में उनकी सरकार थी। मंत्री नेताम ने कहा कि अंबिकापुर में भाजपा प्रत्याशी मंजूषा भगत की जीत होगी और पार्षद भी पूर्ण बहुमत में जीत दर्ज करेंगे। टीएस सिंहदेव को बताया रणछोड़ दास
मंत्री नेताम ने टीएस सिंहदेव पर तंज कसते हुए कहा कि उनकी क्या बात करना वे रणछोड़दास हैं। जब पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग का काम नहीं कर सके तो विभाग छोड़ दिया। चरणदास महंत के बयान को लेकर नेताम ने कहा कि बाबा को कांग्रेसी लालीपॉप दिखाते रहे। पांच साल फिर वे भ्रम में जीएं।


