अंबिकापुर में कारोबारी के घर ACB-EOW का छापा:DMF घोटाले को लेकर कार्रवाई; एक साल पहले ED ने मारी थी रेड

अंबिकापुर में ACB-EOW की टीम ने DMF घोटाला मामले में अंबिकापुर के कारोबारी और सप्लायर अशोक अग्रवाल के घर पर सोमवार सुबह छापा मारा। फर्म के संचालक का नाम DMF घोटाले में आया था और FIR दर्ज है। जांच के दौरान ACB-EOW की टीम मामले से जुड़े दस्तावेज की पड़ताल कर रही है। एक साल पहले भी कारोबारी के घर ED और सेंट्रल जीएसटी की टीम ने छापेमारी की थी। अशोक अग्रवाल मूलतः राजपुर के निवासी हैं और लंबे समय से अंबिकापुर में रह रहे हैं। ACB की टीम DSP प्रमोद कुमार खेस के नेतृत्व में अशोक अग्रवाल के घर जांच कर रही है। DMF घोटाले में आया था नाम अशोक अग्रवाल का नाम कांग्रेस शासनकाल में हुए DMF घोटाले में आया था। एक वर्ष पूर्व ED की टीम ने जांच कर दस्तावेज जब्त किए थे। मामले में EOW ने FIR दर्ज की है। बताया गया है कि अशोक अग्रवाल का नाम EOW की FIR में है। 3 दिनों में दूसरी कार्रवाई ACB-EOW की पिछले 3 दिनों में यह दूसरी कार्रवाई है। शनिवार को ACB-EOW की टीम ने धजाराम अशोक अग्रवाल के संचालक अशोक कुमार अग्रवाल, मुकेश कुमार अग्रवाल के घर छापा मारा था। टीम ने जांच के दौरान 19 लाख 1 हजार कैश और ठेके संबंधित दस्तावेज जब्त किए थे। पढ़ें संबंधित खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *