अंबिकापुर में निकली भव्य तिरंगा एवं सिंदूर यात्रा:आपरेशन सिंदूर में सेना के शौर्य का सम्मान, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

आपरेशन सिंदूर में सेना के शौर्य को नमन करने अंबिकापुर में भाजपा ने तिरंगा यात्रा और सिंदूर यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा में हर वर्ग के लोेग बड़ी संख्या में शामिल हुए। देशभक्ति नारों के साथ तिरंगा यात्रा विवेकानंद चौक पहुंची, जहां शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारत के वीर जवानों के शौर्य एवं पराक्रम के अभिनंदन के लिए तिरंगा यात्रा का आयोजन गुरूद्वार चौक से किया गया। वहीं महिलाओं ने सिंदूर यात्रा जयस्तंभ चौक से प्रारंभ की। देशभक्ति गीतों एवं नारों के साथ तिरंगा एवं सिंदूर यात्रा महामाया चौक से एक साथ देवीगंज रोड होते हुए विवेकानंद चौक पहुंची, जहां शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। सभी ने सेना के शौर्य को किया नमन
इस अवसर पर महापौर मंजूषा भगत ने कहा कि भारत के जवानों ने सिंदूर की लाज रखी। मैं वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करती हूँ और सेना को नमन करती हूँ। डॉक्टर योगेंद्र सिंह गहरवार ने कहा कि चार दिन में भारत ने अपनी ताक़त दिखाई, जिससे आज हर भारतवासी को केंद्रीय नेतृत्व और भारतीय सेना पर गर्व है। ऑपरेशन सिंदूर अभी जारी है। उन्होंने कविता के रूप में ऑपरेशन सिंदूर और तिरंगा यात्रा का महत्व बताया। महेंद्र सिंह टूटेजा ने कहा कि यह वह भारत है जिसे भारतवासियों ने अपने खून से सींचा है। मैं सभी वीर सेनानियों को नमन करता हूँ जिन्होंने देश का नाम गर्व से ऊँचा किया। अधिवक्ता राजवर्धन सिंह ने कहा कि इतिहास गवाह है कि ऑपरेशन सिंदूर जैसी सफलता देश को आज तक नहीं मिली। हमारी मिसाइलों ने पाकिस्तान को जो सबक सिखाया है, वह हमेशा इतिहास के पन्नों में दर्ज रहेगा। भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि यह यात्रा किसी राजनैतिक दल का कार्यक्रम नहीं थी, बल्कि यह राष्ट्र के प्रति सम्मान और शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए एक जनआंदोलन था। हर वर्ग के लोग हुए शामिल
तिरंगा यात्रा में सांसद चिंतामणि महाराज, अनुराग सिंहदेव , विधायक राजेश अग्रवाल, विधायक प्रबोध मिंज, अनिल सिंह मेजर, ललन प्रताप सिंह, अभिमन्यु गुप्ता, त्रिलोक कपूर कुशवाहा, आलोक दुबे, नीलेश सिंह, विवेक दुबे, अधिवक्ता अशोक दुबे सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, व्यापारी, अधिवक्ता, छात्र, एवं महिलाएं शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *