अंबिकापुर में पशु उप-संचालक के निवास पर ACB-EOW की रेड:आबकारी-DMF घोटाले की जांच करने पहुंचे अफसर; सप्लायर अमित अग्रवाल के ठिकानों पर भी कार्रवाई

छत्तीसगढ़ में EOW-ACB की टीम ने रविवार को रायपुर, बिलासपुर, सरगुजा और कोंडागांव में 20 ठिकानों पर एक साथ छापे मारे हैं। बताया जा रहा है यह छापेमारी आबकारी और DMF घोटाले से जुड़ी है। सरगुजा में EOW-ACB की टीम ने पशु चिकित्सक डॉ तनवीर अहमद सहित सत्तीपारा निवासी सप्लायर अमित अग्रवाल के ठिकानों पर छापेमारी की है। रायपुर में टीम ने पूर्व आबकारी आयुक्त निरंजन दास के ठिकानों पर भी छापे मारे हैं। आबकारी और DMF घोटाले की जांच जानकारी के मुताबिक, पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हुए आबकारी और DMF घोटाले की जांच कर रही रही EOWऔर ACB की टीम ने रविवार को फिर से कई ठिकानों पर छापेमारी की है। EOW-ACB की टीम ने अंबिकापुर के पर्राडांड निवासी डॉ तनवीर अहमद और सत्तीपारा कालोनी निवासी अमित अग्रवाल के ठिकानों पर छापा मारा। बलरामपुर में भी छापे की खबर है, लेकिन पुष्टि नहीं हो सकी है। पशु चिकित्सक डॉ तनवीर अहमद के निवास पर दस्तावेज खंगाल रही टीम रविवार तड़के ईओडब्लू एवं एसीबी की अलग-अलग टीमों ने अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की है। पूर्व आबकारी आयुक्त निरंजन दास के ठिकानों पर छापे मारे गए हैं। वहीं अन्य शहरों में भी छापेमारी कर दस्तावेजों की जांच कर रही है। सरगुजा में दोनों छापे DMF घोटाले से संबंधित बताए गए हैं। डॉ तनवीर अहमद पूर्ववर्ती भूपेश सरकार के कार्यकाल में पशु चिकित्सा के उप संचालक थे। वे सरगुजा एवं बलरामपुर में पदस्थ रहे। वहीं अमित अग्रवाल का नाम DMF के सप्लाई में सामने आया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *