अंबेडकर की प्रतिमा हटाने पर विवाद:प्रिंसिपल ने सरस्वती की तस्वीर के पास रखी अंबेडकर की फोटो हटाई थी, कार्रवाई की मांग

धौलपुर जिले के मनियां थाना क्षेत्र की टांडा ग्राम पंचायत में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा हटाने को लेकर विवाद हो गया। मंगलवार को सरपंच धर्मेंद्र जाटव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने स्कूल के बाहर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सोमवार को गणतंत्र दिवस कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा था। इस दौरान स्कूल के प्रिंसिपल जगदीश जैन ने सरस्वती माता की तस्वीर के बगल में रखी बाबा साहेब की तस्वीर को हटा दिया, जिससे उनका अपमान हुआ। सरपंच धर्मेंद्र जाटव ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा सूचना मिलने के बाद मंगलवार सुबह से ही बाबा साहेब के अपमान के विरोध में स्कूल के बाहर धरना प्रदर्शन जारी है। उन्होंने प्रिंसिपल जगदीश जैन को निलंबित करने की मांग की है। घटना की सूचना मिलते ही मनिया थाना प्रभारी सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर तैनात कर दिया गया है। पुलिस प्रदर्शनकारियों से समझाइश का प्रयास कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *