अंबेडकर छात्रावास का मामला:3 हॉल में रह रहे 56 विद्यार्थी, 1 बैड पर सो रहे 2 छात्र,दिसंबर 2024 में शुरू हुआ निर्माण, सवा साल में भी अधूरा

प्रदेश सरकार की ओर से बजट 2024-25 में ईडब्ल्यूएस योजना में शामिल विद्यार्थियों को आवास व भोजन की सुविधा को लेकर छात्रावास की घोषणा होने के बाद करीब सवा साल पहले करीब सवा दो करोड़ की लागत से छात्रावास का निर्माण तो शुरु हुआ। लेकिन, विभागीय अधिकारियों की प्रभावी मॉनीटरिंग नही होने व कछुआ चाल निर्माण होने के चलते सवा साल बाद भी ईडब्ल्यूएस छात्रावास का निर्माण कार्य पूर्ण नही हो सका। छात्रावास भवन का निर्माण नही होने के चलते विभागीय अधिकारियों की ओर से ईडब्ल्यूएस योजना में शामिल विद्यार्थियों को राजकीय अंबेडकर छात्रावास में ठहराव की सुविधा तो की गई। लेकिन, जमीनी हकीकत में ईडब्ल्यूएस व एससी-एसटी विद्यार्थियों को भारी असुविधाओं से जूझना मजबूरी हो रहा। गौरतलब है कि नदबई मुख्यालय पर कक्षा 6 से 12वीं तक के ईडब्ल्यूएस योजना में शामिल विद्यार्थियों के ठहराव व भोजन की सुविधा को लेकर विभाग की ओर से करीब दो करोड़ 80 लाख का बजट स्वीकृत होने के बाद ईडब्ल्यूएस छात्रावास का निर्माण शुरु हुआ। लेकिन, कछुआ चाल निर्माण होने व अधिकारियों की प्रभावी मॉनीटरिंग नही होने से विद्यार्थियों को ईडब्ल्यूएस छात्रावास निर्माण की उम्मीद धूमिल होती दिख रही। निर्माण के दौरान प्रभावी मॉनिटरिंग नहीं होने से हुई देरी 2025 की अवधि भी निकली… 2024-25 बजट में घोषणा में छात्रावास के नवीन भवन के लिए 2 करोड 80 लाख बजट स्वीकृत हुआ। बाद में नदबई में लालचाह के समीप जिला प्रशासन की ओर से जमीन स्वीकृत होने के बाद दिसम्बर 2024 में पीडब्ल्यूडी की ओर से करीब दो करोड़ 21 लाख 91376 रुपए का वर्क ऑर्डर जारी होने के बाद निर्माण कार्य शुरु कराया जो अगस्त 2025 तक पूर्ण होना सुनिश्चित था। लेकिन, प्रभावी मॉनीटरिंग नही होने के चलते करीब सवा साल बाद भी छात्रावास का निर्माण पूर्ण नही हुआ। अंबेड़कर छात्रावास में ईडब्ल्यूएस विद्यार्थियों का आवास छात्रावास भवन नही होने पर अधिकारियों ने योजना में शामिल 28 विद्यार्थियों के ठहराव को लेकर राजकीय अंबेडकर छात्रावास में सुविधा तो की। लेकिन, छात्रावास के तीन हॉॅल में अंबेडकर छात्रावास के 26 व ईडब्ल्यूएस के 28 विद्यार्थियों का ठहराव होने व जगह अभाव में दो विद्यार्थियों को एक बेड की सुविधा दी जा रही। लेकिन, विभागीय अधिकारियों की ओर से समस्या समाधान को लेकर महज कागजी कार्रवाई की जा रही। “ईडब्ल्यूएस छात्रावास भवन निर्माण नही होने से ईडब्ल्यूएस योजना के 28 विद्यार्थियों का ठहराव अंबेडकर छात्रावास में ही किया जा रहा। निर्धारित तीन हॉल होने के बावजूद व्यवस्थाओं के अनुरुप विद्यार्थियों की सुविधाओं का ध्यान रखा जा रहा है। ईडब्ल्यूएस छात्रावास का नवीन भवन निर्माण होने के बाद अलग-अलग व्यवस्था होगी।”
-विष्णु कुमार, छात्रावास अधीक्षक अंबेडकर छात्रावास नदबई। “शुरुआत में जमीन की प्रक्रिया के चलते ईडब्ल्यूएस छात्रावास निर्माण में देरी हुई। छात्रावास में बिल्डिंग का कार्य पूर्ण हो गया। फिलहाल, फिनिशिंग का कार्य किया जा रहा है। मार्च तक निर्माण कार्य पूर्ण होते ही विभाग को भवन सुपुर्द किया जाएगा।”
-धीरज सिंह, एईएन पीडब्ल्यूडी नदबई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *